1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pushpa 2 से फहाद फासिल का दमदार लुक हुआ आउट, भंवर सिंह शेखावत के किरदार में छाए एक्टर

Pushpa 2 से फहाद फासिल का दमदार लुक हुआ आउट, भंवर सिंह शेखावत के किरदार में छाए एक्टर

 Published : Aug 08, 2023 03:01 pm IST,  Updated : Aug 08, 2023 03:08 pm IST

Pushpa 2- The Rule: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' से फहाद फासिल का पहला लुक रिलीज हो गया है। इस फिल्म फहाद फासिल विलेन का रोल प्ले करने वाले हैं।

pushpa 2 the rule fahadh faasil first look out from allu arjun rashmika mandanna most awaited film- India TV Hindi
Pushpa 2 Image Source : INSTAGRAM

Pushpa 2- The Rule: 'पुष्पा 2' की रिलीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार हैं। फहाद फासिल के पहले फिल्म मेकर्स ने अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर उनका पहला लुक शेयर किया था। अब एक्टर फहाद फासिल के बर्थ डे के मौके पर फिल्म के मेकर्स ने उनका पहला लुक शेयर करते हुए, उन्हें जन्मदिन की बधाई दी हैं। साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा-द राइज' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में थे। इस फिल्म के डायलॉग आज भी लोगों को याद है। 

पुष्पा से विलेन का पहला लुक रिलीज 

'पुष्पा-द रूल' से पुष्पाराज के दुश्मन यानी कि भंवर सिंह शेखावत का पहला लुक आउट हो चुका है। फैंस को एक्टर का ये लुक बहुत पसंद आ रहा है, इस पोस्टर में भंवर सिंह शेखावत एकदम दमदार अंदाज में नजर आ रहे है। इस पोस्टर में उन्हें में सिगार पीते हुए दिखाया गया है और पुलिस ऑफिसर के लुक में नजर आ रहे हैं। सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा' के विलेन भंवर सिंह शेखावत वही इंस्पेक्टर है, जो लाल चंदन की चोरी में चोरो का साथ देते हैं। भंवर सिंह के इस रोल ने फहाद को पूरे देश में पहचान दिला दी। इस फिल्म के बाद उनकी एक्टिंग का बोलबाला सोशल मीडिया पर आज भी है। 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 
सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल लीड रोल में हैं। फिल्म को मैथरी मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ेंः

YRKKH: अक्षरा को पाने के लिए अभिमन्यु ने की सारी हदें पार, कहानी में आने वाला है भयानक ट्विस्ट

Tamannaah Bhatia: बैरिकेड्स कूदकर तमन्ना भाटिया से मिलने पहुंचा फैन, एक्ट्रेस के साथ की ऐसी हरकत

मुंबई पुलिस ने ट्रैफिक सुरक्षा के लिए Ayushmann Khurrana की 'ड्रीम गर्ल 2' का लिया सहारा

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन