1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'हमारे होने वाले बच्चे...', अंकिता लोखंडे बनने वाली हैं मां? अनजाने में कर दिया प्रेग्नेंसी का खुलासा

'हमारे होने वाले बच्चे...', अंकिता लोखंडे बनने वाली हैं मां? अनजाने में कर दिया प्रेग्नेंसी का खुलासा

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने 14 दिसंबर, 2021 को शादी की थी। अब टीवी का सबसे लोकप्रिय कपल अपने पहले बच्चे को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में हिंट दिया है कि वह मां बनने वाली हैं।

ankita lokhande, vicky jain- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@LOKHANDEANKITA विक्की जैन और अंकिता लोखंडे

टेलीविजन स्टार अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन अक्सर अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। अब टीवी एक्ट्रेस अंकिता की प्रेग्नेंसी की अफवाहें भी खूब उड़ी हैं, लेकिन लगता है कि ये अफवाहें सच हैं क्योंकि एक्ट्रेस ने अपने सबसे अच्छे दोस्त संदीप के लिए इंस्टाग्राम पर एक हालिया पोस्ट के जरिए खुद अपने पहले बच्चे को लेकर हिंट दी है। इंस्टा पर ये पोस्ट लगातार चर्चा में बना हुआ है, जिसके बाद से उनके फैंस अंकिता को मां बनने की बंधाई दे रहे हैं।

क्या अंकिता लोखंडे प्रेग्नेंट हैं?

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे, निर्माता संदीप सिंह की बहुत अच्छी दोस्त हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके और अपने पति विक्की के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं। उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने विक्की जैन के साथ अपने 'होने वाले बच्चे' का जिक्र किया और इस खुशखबरी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अंकिता ने उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। साथ ही अपने और अपने पति के संपर्क में रहने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, 'आप एक बहुत अच्छे इंसान हैं और जिस तरह से आप कल आए, इतनी चिंता दिखाई, मेरे बारे में... विक्की के बारे में और यहां तक कि हमारे होने वाले बच्चे के बारे में भी इतना कुछ कहा... उसने मुझे बहुत खुश और भावुक कर दिया।'

अंकिता-विक्की बनने वाले हैं माता-पिता

एक यूजर ने कमेंट किया, 'भविष्य का बच्चा!! रुको क्या? क्या आप...'। दूसरे ने कमेंट किया, 'क्या आप प्रेग्नेंट हैं, वाह, बधाई हो।' एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी की घोषणा तब सुर्खियों में आई जब वह 'लाफ्टर शेफ्स 2' की शूटिंग कर रही थीं। अंकिता ने कुकिंग रियलिटी शो के एक एपिसोड के दौरान कृष्णा अभिषेक से कहा, 'मैं प्रेग्नेंट हूं।' इसके बाद अंकिता और विक्की ने एक व्लॉग में इन अफवाहों पर बात करते दिखाई दिए। विक्की ने बताया कि पूरा परिवार इस पर बातचीत कर रहा है जल्द ही अच्छी खबर मिलेगी।

ये भी पढ़ें-

अविका गौर-मिलिंद चंदवानी की शादी की रस्में हुईं शुरू, दीपिका-शिल्पा के हाथ सजाने वाली वीना नागदा ने लगाई 'बालिका वधु' के हाथों में मेहंदी

पवन कल्याण की 'ओजी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 200 करोड़ का आंकड़ा किया पार! इन फिल्मों को चटाई धूल