Anupama Spoiler : अनुपमा सीरियल में लगातार ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। शो में पिछले कई दिनों से किंजल की गोदभराई की रस्में दिखाई जा रही हैं। हालांकि इस दौरान राखी दवे, बरखा और बा के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं होती हुई नजर आई। तीनों में से कोई भी ताना मारने का मौका अपने हाथों से जाने नहीं दे रहा था। खेर ये तो बात हुई अब तक के सीरियस की । लेकिन अब हम आपके लिए लेकर आए हैं शो से जुड़ा मज़ेदार अपडेट।
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि किंजल की गोदभराई के लिए वनराज वापस आ जाता है। लेकिन वनराज आते ही बरखा के भाई अधिक में ज़ोरदार तमाचा जड़ देता है। सब वनराज की इस तरकत पर दंग रह जाते हैं। लेकिन वनराज सबको बताता है कि अधिक पाखी के साथ उसके कमरे में कोज़ी होने की कोशिश कर रहा था। ये सुनकर अनुपमा के पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाती है।
वहीं अपने पापा की इस हरकत पर पाखी भी भड़क जाती है। जिसके चलते पाखी वो सब कह देती है जो उसे नहीं कहना होता है। पाखी वनराज को चुप कराते हुए कहती है कि - इस घर में जब एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर हो सकता है, 50 साल की उम्र में दोबारा शादी हो सकती है, तो मेरी तो उम्र है, मैं अधिक को लाइक करती हूं और वो भी मुझे लाइक करता है।
पाखी की इस बात के बाद ये तो तय है कि वनराज के गुस्से का कहर सबपर टूटने वाला है। लेकिन वनराज के गुस्से का सबसे ज्यादा हिस्सा अनुपमा की ही झोली में जाकर गिरेगा। इन सभी चीज़ों के लिए वो अनुपमा को ही जिम्मेदार ठहराएगा। शो में आने वाले इस धमाकेदार ट्विस्ट से एक बार फिर से शाह परिवार और कपाड़िया परिवार के बीच दूरियां आनी तो तय है। वहीं अधिक की साजिश भी धीरे-धीरे कामयाब हो रही है। जैसा वो चाहता था पाखी उसके जाल में फंसती जा रही है।
ये भी पढ़िए