A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शहर की चकाचौंध से दूर, एक्टर ने पहाड़ों में बनाया करोड़ों का आशियाना, गृहप्रवेश की दिखाई झलक

शहर की चकाचौंध से दूर, एक्टर ने पहाड़ों में बनाया करोड़ों का आशियाना, गृहप्रवेश की दिखाई झलक

अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी ने मुंबई के शोर-शराबा से दूर पहाड़ों में अपना करोड़ों का आलीशान घर बनाया है, जिसकी झलक एक्टर के सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाएगी।

Arjun Bijlani- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ARJUNBIJLANI अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी का नया घर

मशहूर टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी इंडस्ट्री में सालों से अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर टिके हुए है। वो कई बड़े शोज का हिस्सा रहे हैं। अपने काम से अर्जुन ने हर बार दर्शकों को इंप्रेस किया है, जिसके चलते वे टेलीविजन इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर में से एक हैं। मुंबई में अपने परिवार के साथ रहने वाले अर्जुन ने महाराष्ट्र के हरे भरे इलाके कर्जत में करोड़ों का आलीशान घर खरीदा है, जिसकी झलक उनके लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट में देखने को मिल जाएगी।

अर्जुन बिजलानी के नए घर की झलक

गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर अर्जुन बिजलानी ने परिवार के साथ अपने नए घर में गृहप्रवेश की पूजा की। इसकी झलक एक्टर ने अपनी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फोटोज में वो अपनी पत्नी के साथ पूजा में बैठे नजर आ रहे हैं। एक्टर ने व्हाइट कुर्ता पायजामा पहना है तो वहीं उनकी पत्नी ने रेड सूट पहन हुआ है। कपल का बेटा भी पूजा में दिखा। गृहप्रवेश की इन तस्वीरों में अर्जुन के आलीशान घर की खूबसूरत झलक भी देखने को मिली, जिसका होम इंटीरियर ऑल व्हाइट थीम पर सेट था। फर्नीचर, डेकोरेटिंग आइटम्स, पेंट और कर्टेन सभी व्हाइट थीम पर बेस्ड है। वहीं, ड्रॉइंग रूम में बड़ा सा सोफा और टीवी है। बाहर काफी ग्रीनरी और खाली स्पेस देखने को मिलेगा।

अर्जुन बिजलानी ने दी गुड न्यूज

अर्जुन बिजलानी ने ये खुशखबरी अपने इंस्टाग्राम पर देते हुए, कैप्शन में लिखा कि 'गणपति बप्पा, आपके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद!! #ganpatibappamoriya #karjat #blessings आपको गुड़ी पड़वा और चेटी चंड की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और हां, मां ने मुझसे वह टोपी पहनने को कहा था, इसलिए पहनी है, जो मेरा पहला अनुभव था। वह बहुत खुश हैं।' इस कपल के पोस्ट पर उनके दोस्त और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी।

अर्जुन बिजलानी का वर्कफ्रंट

अर्जुन को 'लेफ्ट राइट लेफ्ट', 'मिले जब हम तुम', 'मेरी आशिकी तुम से ही', 'नागिन' और 'इश्क में मरजावां' में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। इन दिनों वह लाफ्टर शेफ्स 3: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट में नजर आ रहे हैं, जिसे भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह सोढ़ी होस्ट करते हैं।

ये भी पढे़ं-

हीरोइन जिसने अपने ही को-एक्टर पर लगाए थे गंभीर आरोप, विवादों में घिरी रही जिंदगी, शोबिज छोड़ पकड़ी अध्यात्म की राह

The 50 Grand Finale: कब होगा 'द फिफ्टी' का ग्रैंड फिनाले? टॉप 4 फाइनलिस्ट का हुआ खुलासा