A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 19: फिनाले से पहले ही फरहाना भट्ट की लगी लॉटरी, हाथ लगा नया प्रोजेक्ट, इस सिंगर ने दिया ऑफर

बिग बॉस 19: फिनाले से पहले ही फरहाना भट्ट की लगी लॉटरी, हाथ लगा नया प्रोजेक्ट, इस सिंगर ने दिया ऑफर

बिग बॉस 19 के फिनाले को अभी समय है। सभी कंटेस्टेंट अपने लिए फिनाले का रास्ता बनाने में जुटे हैं। इस बीच फरहाना भट्ट को शो से बाहर जाने से पहले ही नए प्रोजेक्ट का ऑफर मिल गया है।

farrhana bhatt- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@FARRHANA_BHATT फरहाना भट्ट।

बिग बॉस 19 में फैमिली वीक शुरू हो चुका है और एक-एक कर घर में मौजूद सेलेब्स के घरवाले उनसे मिलने पहुंच रहे हैं। अब तक शो में कुनिका सदानंद के बेटे अयान लाल से लेकर गौरव खन्ना की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला तक शो में एंट्री ले चुकी हैं। फरहाना भट्ट की मां भी शो में अपनी बेटी को सपोर्ट करने पहुंची हैं। जहां वह घरवालों से खूब हंसी-मजाक करती दिखीं। वहीं अमाल मलिक को सपोर्ट करने उनके भाई अरमान मलिक पहुंचे हैं। फरहाना भट्ट शो में शुरुआत से ही सुर्खियां बटोर रही हैं। फिर चाहे उनकी दोस्ती हो या दुश्मनी, सभी के चर्चे रहे हैं। बिग बॉस 19 में जब फरहाना आई थीं, उन्हें कम ही लोग जानते थे, लेकिन अब वह भी जाना-माना नाम बन चुकी हैं। अब इन सबके बीच, फरहाना को बिग बॉस 19 हाउस में नया काम भी मिल गया है।

फरहाना भट्ट को मिला काम

बिग बॉस 19 के फिनाले में अभी भी तीन हफ्ते बाकि हैं। इस बीच फरहाना भट्ट के फैंस के लिए एक खुशखबरी है।  फरहाना भट्ट को शो के फिनाले से पहले ही काम मिल गया है। एक्ट्रेस को एक म्यूजिक वीडियो का ऑफर मिला है और उन्हें ये ऑफर किसी और ने नहीं बल्कि अमाल मलिक के भाई अरमान मलिक ने दिया है, जो कि इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हैं। भाई अमाल को सपोर्ट करने पहुंचे अरमान ने बताया कि वह उन्हें काफी पंसद करते हैं। अमाल के बाद उन्हें अगर घर में कोई पसंद आया है तो वह फरहाना ही हैं। इसी के साथ अरमान ने उन्हें एक म्यूजिक वीडियो भी ऑफर कर दिया।

अरमान ने फरहाना को दिया ऑफर

अरमान मलिक ने घर में आते ही सबसे पहले अमाल से मुलाकात की। इसके बाद वह बाकी घरवालों से मिलते हैं और फिर फरहाना भट्ट से भी मुलाकात की। फरहाना से बात करते हुए अरमान ने बताया कि उन्हें घर में अमाल के बाद वही पसंद हैं और वह उनके साथ एक म्यूजिक वीडियो बनाना चाहते हैं। इस बातचीत के बाद फरहाना के फैंस काफी खुश हो गए हैं। कई ने उनके और अरमान के बीच इस बातचीत को लेकर खुशी भी जाहिर की है।

बिग बॉस में चल रहा फैमिली वीक

बता दें, बिग बॉस में इन दिनों फैमिली वीक चल रहा है, जिसमें अब तक कई कंटेस्टेंट के घरवाले शिरकत कर चुके हैं। दूसरी तरफ इस हफ्ते कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल, मालती चाहर, गौरव खन्ना, अमाल मलिक, प्रणित मोरे, अशनूर कौर और फरहाना भट्ट घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हैं। अब देखना ये होगा कि इस हफ्ते बिग बॉस 19 में जीत की रेस से कौन सा कंटेस्टेंट बाहर होने वाला है।

ये भी पढ़ेंः IAS बनना चाहता था म्यूजिक इंडस्ट्री का 'बैड बॉय', शाहरुख की फिल्म देखकर बदला नाम, क्या जानते हैं असली Name?

20 साल पहले आया इमरान हाशमी का गाना, जो वायरस की तरह फैल गया था, छुप-छुपकर देखते थे लड़के-लड़कियां