A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 19: क्या इस हफ्ते होगा डबल एविक्शन? ये दो कंटेस्टेंट्स हो सकते हैं बेघर

Bigg Boss 19: क्या इस हफ्ते होगा डबल एविक्शन? ये दो कंटेस्टेंट्स हो सकते हैं बेघर

बिग बॉस 19 में इस हफ्ते डबल एविक्शन होने वाला है। गौरव खन्ना, नीलम गिरी, फरहाना भट्ट, अशनूर कौर और अभिषेक बजाज घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। अब ये देखना दिलचस्प होने वाला है कि कौन बेघर होगा।

Bigg Boss 19 double elimination- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ BIGGBOSSCOLORS.TV बिग बॉस 19 से ये कंटेस्टेंट्स हो सकते हैं बेघर

'बिग बॉस 19' एलिमिनेशन वोटिंग को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। सलमान खान के मोस्ट पॉपुलर टीवी शो 'बिग बॉस 19' के आने वाले वीकेंड का वार पर सबकी नजरें हैं क्योंकि दो कंटेस्टेंट शो से बाहर हो जाएंगे। इस हफ्ते गौरव खन्ना, नीलम गिरी, फरहाना भट्ट, अशनूर कौर और अभिषेक बजाज घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। वोटिंग लाइन अभी भी खुली हैं, लेकिन दर्शकों ने सोशल मीडिया पर इस बात पर बहस छेड़ दी है कि घर से कौन बाहर होगा।

नीलम गिरी बिग बॉस 19 से बाहर होंगी

फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नीलम गिरी इस वीकेंड बिग बॉस 19 से बाहर हो सकती हैं। शुरुआती ट्रेंड्स के हिसाब से रिपोर्ट में बताया गया है कि गौरव खन्ना अभी अपने फैंस की वजह से पॉपुलैरिटी में सबसे आगे हैं। उनके ठीक पीछे एक्टर अभिषेक बजाज हैं, जिन्हें दर्शकों से अच्छा सपोर्ट मिल रहा है।

इन 2 हसीनाओं पर भी मंडरा रहा खतरा

हालांकि, ऐसा लगता है कि असली मुकाबला अशनूर कौर, फरहाना भट्ट और नीलम गिरी के बीच है, जिन्हें कम वोट मिलने की उम्मीद है। पोल अभी खत्म नहीं हुए हैं, लेकिन दर्शक एलिमिनेशन को लेकर अंदाजे लगा रहे हैं कि भोजपुरी एक्ट्रेस नीलन के अलावा अशनूर और फरहाना भी कम वोट की वजह से बेघर हो सकती हैं। इस लिस्ट से साफ है कि इस हफ्ते कौन खतरे में है!

वीकेंड का वार में डबल एविक्शन?

घर में डबल एविक्शन की अफवाहें भी इंटरनेट पर चल रही हैं। इस हफ्ते के एविक्शन के नॉमिनेशन पर नेटिजन्स X पर एक पॉपुलर बिग बॉस अपडेट अकाउंट द्वारा शेयर किए गए पोल पर रिएक्ट करते हुए, एक यूजर ने लिखा, 'नीलम तो गई।' दूसरे ने लिखा, #नीलमगिरी और #फरहानाभट्ट, तुम दोनों को अपना बैग पैक करना होगा, गर्ल! अब पक्का #बिगबॉस19 के घर को बाय कहने का टाइम आ गया है। तीसरे ने लिखा, 'नीलम के जाने का टाइम आ गया है।' वहीं, कुछ लोगों ने दावा करते हुए लिखा, 'नीलम गिरी हो सकती है इस हफ्ते घर से बाहर क्योंकि उनका गेम सबसे लो है।'

ये भी पढ़ें-

6 साल की उम्र से कैमरे का किंग है ये एक्टर, डायरेक्शन से लेकर डांस में भी गाड़े झंडे

जायद खान की मां जरीन कतरक का निधन, 81 की उम्र में ली आखिरी सांस, लंबे समय से थीं बीमार