6 साल की उम्र से कैमरे का किंग है ये एक्टर, डायरेक्शन से लेकर डांस में भी गाड़े झंडे
6 साल की उम्र से कैमरे का किंग है ये एक्टर, डायरेक्शन से लेकर डांस में भी गाड़े झंडे
सिनेमा की दुनिया में कुछ ऐसे कलाकार भी होते हैं, जो सिर्फ अपनी फिल्मों से नहीं बल्कि अपने हर काम से नेम-फेम कमा लेते हैं। हम आज उसी साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार की बात कर रहे हैं, जिसने तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ के साथ-साथ हिंदी और बंगाली फिल्मों में भी काम किया है।
Published : Nov 07, 2025 12:09 pm IST, Updated : Nov 07, 2025 12:09 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@ikamalhaasan
सिनेमा की दुनिया में कुछ ऐसे कलाकार भी होते हैं, जो सिर्फ अपनी फिल्मों से नहीं बल्कि अपने हर काम से नेम-फेम कमा लेते हैं। हम आज उसी साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार की बात कर रहे हैं, जिसने तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ के साथ-साथ हिंदी और बंगाली फिल्मों में भी काम किया है। वे इंडियन सिनेमा के सबसे बेहतरनी कलाकारों में से एक है, जो अपनी दमदार एक्टिंग से लेकर उनके डांस के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं।
2/7Image Source : Instagram/@ikamalhaasan
हम बात कर रहे हैं, तमिल सिनेमा के आइकॉन कमल हासन की जो आज 07 नवंबर को 71 साल के हो गए हैं। चाइल्ड एक्टर के तौर पर अपने शुरुआती सालों से लेकर राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर बनने तक, कमल हासन एक्सपेरिमेंट करने से कभी पीछे नहीं हटे। अपनी एक्टिंग के अलावा साउथ सुपरस्टार कमल एक मशहूर डांसर भी हैं।
3/7Image Source : Instagram/@ikamalhaasan
कमल हासन जब 12 साल के थे तो उनकी भरतनाट्यम की ट्रेनिंग शुरू हुई। आगे चलकर एक्टर ने कई भारतीय शास्त्रीय नृत्य में ट्रेनिंग ली। अपनी कई फिल्मों में उन्होंने क्लासिकल डांसर परफॉर्म भी किया। वह उस दौर के उन अभिनेताओं में से एक हैं, जो कोशिश करते थे कि वह बड़े पर्दे पर अपना शास्त्रीय नृत्य दिखा सके।
4/7Image Source : Instagram/@ikamalhaasan
नायकन से लेकर हे राम तक, कमल हासन की ये वो फिल्में है जो अपनी अनोखी कहानी ही नहीं बल्कि सुपरस्टार के किरदार की वजह से भी खूब चर्चा में रही हैं। पिछले कुछ दशकों में उन्हें चार नेशनल अवॉर्ड मिले हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने एक ऐसे कलाकार के तौर पर अपनी पहचान बनाई है जो भारतीय सिनेमा में आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहते हैं।
5/7Image Source : Instagram/@ikamalhaasan
कमल हासन ने 1960 में कलाथुर कन्नम्मा से एक बाल कलाकार के तौर पर डेब्यू किया, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रपति अवॉर्ड मिला। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 4 साल थी। साल 1980 ने कमल हासन को इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में मदद की। कुछ ही सालों में कमल हासन ने 'सागर संगमा', 'नायकन', 'पुष्पक विमान' और 'अपूर्वा सगोधरर्गल' जैसी फिल्मों से अपनी काबिलियत साबित की।
6/7Image Source : Instagram/@ikamalhaasan
कमल ने 1981 में 'एक दूजे के लिए' से बॉलीवुड में भी डेब्यू किया। इस वर्सेटाइल एक्टर ने अव्वाई शनमुगी और चाची 420 में भी काम किया। दोनों फिल्में 1993 की क्लासिक हॉलीवुड फिल्म 'मिसेज डाउटफायर' का तमिल और हिंदी अडैप्टेशन थीं। इसके बाद उन्होंने 'दशावतारम', 'विश्वरूपम' और इसके सीक्वल में काम किया।
7/7Image Source : Instagram/@ikamalhaasan
कमल हासन हाल ही में 'ठग लाइफ', 'विक्रम' और 'कल्कि 2989 AD' जैसी फिल्मों में दिखे थे। उन्होंने इंडियन 2 से जबरदस्त वापसी भी की। 2025 में, कमल ने मणिरत्नम की ठग लाइफ में काम किया, जो अभी OTT की बड़ी कंपनी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। कमल हासन भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स में से एक हैं। CNBC-TV 18 के अनुसार, उनकी नेट वर्थ 450 करोड़ रुपये है। राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल, जो कमल का प्रोडक्शन हाउस है। उन्होंने हाल ही में X पर उनकी अगली फिल्म KH 237 अनाउंस की। इतना ही नहीं वह कमल हासन प्रभास के साथ 'कल्कि 2' में भी नजर आएंगे।