बिग बॉस-19 अब दिन पर दिन फिनाले की तरफ बढ़ रहा है और घर का माहौल भी गरमाने लगा है। आज बुधवार को 73वें दिन का शो प्रीमियर हुआ और खूब झगड़ा देखने को मिला है। आज घर में टास्क के बाद राशन आया है जिसमें 10 प्रतिशत की कटौती भी हुई है। टास्क के दौरान अभिषेक बजाज और फरहाना भट्ट के बीच जोरदार झड़प देखने को मिली है। हर बार की तरह इस बार भी फरहाना ने हदें पार करते हुए अभिषेक को यहां तक कह डाला कि तेरी एक्स बाहर चप्पल लेकर तेरा इंतजार कर रही है। ये बात सुनकर अशनूर का भी माथा भनक गया और फरहाना से भिड़ गईं।
टास्क में फरहाना भट्ट से भिड़े अभिषेक
दरअसल आज बिग बॉस ने एक टास्क कराया जिसमें इंटरनेट का सेटअप लगाया गया था। इस दौरान यहां फिल इन द ब्लैंक्स भरने के लिए लोगों को बुलाया गया। नीलम ने अभिषेक का नाम लिया और कहा कि अभिषेक चम्चा है। इसके बाद काफी माहौल गरमाया और खूब झड़प देखने को मिली। साथ ही जब टास्क के बाद बाहर जा रहे थे तो फरहाना और अभिषेक की फाइट शुरू हो गई। फरहाना ने अभिषेक को बोला कि मेरे से ज्यादा बहस मत करो तुम्हारी एक्स बाहर चप्पल लेकर खड़ी है। अभिषेक ने इस बात का करारा जवाब दिया। साथ ही अशनूर ने इस बात के लिए अपने दोस्त को डिफेंड किया और फरहाना से भिड़ गईं। अशनूर ने कहा कि आप किसी के भी निजी जिंदगी पर कमेंट नहीं कर सकतीं। इसके जवाब में फरहाना ने भी कहा कि मैं जो भी करूंगी अपने मन से करूंगी।
जैगरी चुराने को लेकर मचा बवाल
आज राशन आते ही घर में राशन चोरी को लेकर बवाल मच गई। दरअसल राशन आते ही नीलम और तान्या स्टोर रूम में पहुंची और जैगरी चुराने की जुगत लगाने लगीं। फरहाना भी इस चोरी में शामिल हो गईं और जैगरी के साथ दही भी चुरा लिया। तान्या और नीलम ने जैगरी चुराकर पहले अमाल के बैग में रखी और बाद में शहबाज के बैग में छिपा दी। वहीं शहबाज, मृदुल और अभिषेक जैगरी की खोज में निकले। इतना ही नहीं तीनों ने कुनिका सदानंद का बैग भी चैक किया और उन्होंने अशनूर के सामने चैकिंग कराई। अभिषेक भी इस दौरान मौजूद रहे। अब इस चोरी को लेकर घर में बवाल मचने वाला है। अगले दिन यानी गुरुवार के एपिसोड में इसको लेकर धमाल मचने वाला है। माहौल गरमाना लगा है। साथ ही अब देखना होगा कि क्या इस हफ्ते भी घर से कोई बाहर होने वाला है या नहीं।
ये भी पढ़ें- ट्विंकल खन्ना ने चीटिंग को लेकर कही ऐसी बात कि उखड़ गए फैन्स, अब होना पड़ रहा जमकर ट्रोल, काजोल ने लूटी वाहवाही
अब पुलिस तक पहुंची अमाल मलिक और फरहाना भट्ट की लड़ाई? सामने आया लीगल नोटिस, टैरेरिस्ट बयान पर मचा हंगामा