'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले से ठीक एक हफ्ते पहले नए प्रोमो में घर के अंदर बढ़ते तनाव और बदलते रिश्तों का रंग देखने को मिलेगा। लेटेस्ट प्रोमो क्लिप में जबरदस्त लड़ाइयां और हल्के-फुल्के मस्ती भरे पल भी दिखाए जाएंगे क्योंकि कंटेस्टेंट सीजन के आखिरी हिस्से की तैयारी कर रहे हैं। टिकट टू फिनाले टास्क, जिसने पहले ही विवाद खड़ा कर दिया है। उसे घर के माहौल पर नया असर पड़ने वाला है। मालती चाहर और फरहाना भट्ट के बीच कैटफाइट फिर से देखने को मिली है।
मालती चाहर ने फरहाना भट्ट को मारी लात
एक नए रिलीज हुए प्रोमो में फरहाना भट्ट और मालती चाहर के बीच तीखी बहस दिखाई गई है। बहस किसी छोटी सी बात पर शुरू होती है, लेकिन जल्द ही गंभीर हो जाती है। फरहाना बताती हैं कि मालती ने इस्तेमाल किए हुए टिशू टेबल पर छोड़ दिए हैं। जैसे ही मालती उन्हें साफ करने के लिए जाती है, फरहाना टेबल पर अपने पैर रख देती हैं, जिससे मालती भड़क जाती है। जवाब में मालती फरहाना के पैर पर लात मारती है और टेबल को एक तरफ धकेल देती है। इसी के बीच नया ड्रामा शुरू हो जाता है।
मालती चाहर पर भड़की फरहाना भट्ट
फरहाना कहती है, 'अगर तुम ऐसे किक करोगे तो मैं तुम्हें घर से निकाल दूंगी।' मालती जवाब देती है, 'जो भी सड़क पर रहते हैं, वो भी तेरे जैसे अच्छे होते हैं। तू पता नहीं यहां कर क्या रही है। मैं टेबल साफ कर रही थी और तुमने जानबूझकर अपने पैर वहां रखे।' फरहाना जवाब देती है, 'तू तो उनसे भी गई गुजरी है।'
टिकट टू फिनाले टास्क में बदले समीकरण
टिकट टू फिनाले टास्क ने कई दोस्ती और गठबंधन पर असर डाला है। गौरव खन्ना ने टास्क जीता, वह सीजन के पहले फाइनलिस्ट और आखिरी कैप्टन बने। हालांकि, प्रणित मोरे और अशनूर कौर के साथ उनका रिश्ता प्रभावित हुआ। दोनों को गौरव की स्ट्रेटेजी पर सवाल उठाते देखा गया। उन्होंने उस पर ऐसी स्थिति बनाने का आरोप लगाया, जिससे वे दूसरे कंटेस्टेंट के सामने गलत दिखें। इस बदलाव ने घर के अंदर और तनाव बढ़ा दिया है क्योंकि कंटेस्टेंट फिनाले से पहले अपनी जगह पक्की करने की कोशिश कर रहे हैं।
ये भी पढे़ं-
Tere Ishk Mein X Review: धनुष-कृति सेनन के अभिनय ने 'तेरे इश्क में' को बनाया खास? यूजर्स का रिव्यू आया सामने
तनुश्री चक्रवर्ती कौन हैं? जिन्होंने अटलांटा के टेक्नोलॉजिस्ट सुजीत बसु से गुपचुप रचाई शादी