तनुश्री चक्रवर्ती कौन हैं? जिन्होंने अटलांटा के टेक्नोलॉजिस्ट सुजीत बसु से गुपचुप रचाई शादी
तनुश्री चक्रवर्ती कौन हैं? जिन्होंने अटलांटा के टेक्नोलॉजिस्ट सुजीत बसु से गुपचुप रचाई शादी
एक्ट्रेस तनुश्री चक्रवर्ती की लास वेगास की ट्रिप उनके पार्टनर, अटलांटा के टेक्नोलॉजिस्ट सुजीत बसु की प्लान की हुई एक सरप्राइज वेडिंग में बदल गई। माता-पिता के वीडियो कॉल पर जुड़ने और दोस्तों के फोटो शेयर करने के साथ कपल ने शुक्रवार को अपनी छोटी सी वेगास सेरेमनी की घोषणा की।
Published : Nov 28, 2025 03:48 pm IST, Updated : Nov 28, 2025 03:48 pm IST
1/6Image Source : Instagram/@tonushree_10
एक्ट्रेस तनुश्री चक्रवर्ती की लास वेगास की ट्रिप उनके पार्टनर, अटलांटा के टेक्नोलॉजिस्ट सुजीत बसु की प्लान की हुई सरप्राइज शादी में बदल गई। माता-पिता वीडियो कॉल के जरिए शामिल हुए और दोस्तों ने फोटो शेयर कर बधाई दी। कपल ने शुक्रवार को अपनी छोटी वेगास सेरेमनी की झलक दिखाई।
2/6Image Source : Instagram/@tonushree_10
बंगाली एक्ट्रेस तनुश्री चक्रवर्ती ने 24 नवंबर को सोशल मीडिया पर अनाउंस किया था कि वह लास वेगास जा रही हैं, लेकिन किसे पता था कि वह वहां नेचर के बीच अपना लाइफ पार्टनर चुनेंगी? जी हां, एक्ट्रेस ने अटलांटा के IT प्रोफेशनल और टेक्नोलॉजिस्ट सुजीत बसु से शादी कर ली और शुक्रवार को यह खुशखबरी दी।
3/6Image Source : Instagram/@tonushree_10
सुजीत बसु 28 साल से अटलांटा में रह रहे हैं और तनुश्री का उनके साथ रिलेशनशिप सिर्फ पांच महीने पुराना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस कुछ समय अकेले बिताने के लिए लास वेगास गई थीं, लेकिन उनके दूल्हे सुजीत ने एक्ट्रेस को सरप्राइज दिया। उन्होंने वहीं शादी के सारे अरेंजमेंट किए थे।
4/6Image Source : FB/@RanaSarkar
तनुश्री और सुजीत ने अपने माता-पिता को गवाह बनाकर वीडियो कॉल पर शादी कर ली। सोशल मीडिय पर दोनों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस ने व्हाइट लहंगा और उनके पति सुजीत बसु ने ब्लैक एंड व्हाइट डिजाइनर वेडिंग सूट पहना हुआ है।
5/6Image Source : FB/@RanaSarkar
प्रोड्यूसर राणा सरकार ने शादी की तस्वीरें शेयर कीं और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने तनुश्री और सुजीत की शादी की तीन तस्वीरें शेयर कीं। एक में नए शादीशुदा जोड़े को 'जस्ट मैरिड' लिखे बोर्ड के साथ खड़े देखा जा सकता है। दूसरी में, नए शादीशुदा जोड़े को हाथों में शैंपेन का गिलास लिए कैमरे के लिए पोज देते देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को मेहंदी और डायमंड ज्वेलरी से पूरा किया था। डायरेक्टर अर्जुन दत्त ने भी एक्ट्रेस को शुभकामनाएं दीं।
6/6Image Source : FB/@RanaSarkar
कौन हैं तनुश्री चक्रवर्ती? गौरतलब है कि तनुश्री चक्रवर्ती की 'डीप फ्रीज' कुछ दिन पहले रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने नेशनल अवॉर्ड भी जीता था, जहां उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का दिल जीत रही हैं, वहीं एक्ट्रेस अब काम से छुट्टी लेकर शादीशुदा जिंदगी का आनंद लेती नजर आएंगी।