1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस: सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लेकर मांगे वोट, शहनाज के भाई को सलमान खान ने दिखाया आईना, बोले- 'तुम उसके...'

बिग बॉस: सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लेकर मांगे वोट, शहनाज के भाई को सलमान खान ने दिखाया आईना, बोले- 'तुम उसके...'

बिग बॉस 13 में अपने गेम से सबको खुश करने वालीं शहनाज गिल के भाई शहबाज इन दिनों बिग बॉस 19 में नजर आ रहे हैं और इस वीक उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके चलते वह सलमान खान के निशाने पर आ गए।

bigg Boss 19- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@JIOHOTSTARREALITY बिग बॉस 19

बिग बॉस 19 अपने अंतिम पड़ाव की ओर पहुंच रहा है और इसी के साथ घरवाले भी एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में हर हथकंडा अपना रहे हैं। लेकिन, शहनाज गिल के भाई शहबाज ने हाल ही में जो किया, उसने ना सिर्फ दर्शकों को बल्कि सलमान खान को भी गुस्सा दिला दिया। वीकेंड का वार में सलमान खान ने शहबाज की इस हरकत को लेकर उनकी जमकर क्लास भी लगाई। दरअसल, हाल ही में शहबाज ने दावा किया कि अगर वह नॉमिनेशन में आते हैं तो बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस उन्हें बचा लेंगे। शहबाज का ये बयान दर्शकों को भी पसंद नहीं आया और सलमान खान ने भी इसे लेकर उन्हें वीकेंड का वार में निशाने पर ले लिया।

सलमान खान ने शहबाज की लगाई क्लास

वीकेंड का वार में सलमान खान ने ये कहते हुए शहबाज को निशाने पर लिया कि उनका गेम सिद्धार्थ के गेम का 1 परसेंट भी नहीं है। वीकेंड का वार में शहबाज के कमेंट को लेकर उन्हें निशाने पर लेते हुए सुपरस्टार ने कहा- 'आप बहुत कॉन्फिडेंट हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस आपको सपोर्ट करेंगे। शहबाज, मैं आपको ये बात बताना चाहता हूं कि सिद्धार्थ ने जो भी किया है शो में, अपने दम पर किया है। उसने किसी का नाम नहीं उछाला है और आपका गाम, उसके गेम का 1प्रतिशत भी बराबर नहीं है।'

शहबाज के गेम पर उठाए सवाल

सलमान खान ने शहबाज के गेम पर सवाल उठाते हुए कहा- 'क्या आपको सच में लगता है कि सिद्धार्थ के फैंस एक ऐसे शख्स को सपोर्ट करेंगे, जिसका गेम उनके 1 प्रतिशत भी नहीं है। क्या आपको लगता है कि सिद्धार्थ शुक्ला, आपके गेम को देखने के बाद आपको सपोर्ट करते? भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। और आप ये भी कहते हैं कि आप मुझे बहुत अच्छे से जानते हैं। मैंने आपको ये कहते सुना है। ये कब हुआ? मैं आपसे अपनी जिंदगी में बस एक या दो बार मिला हूं, वो भी शूट्स के दौरान। आप फनी हैं, आपका सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा है, तो इसका अच्छे से इस्तेमाल करें और बिलो द बेल्ट मत जाएं। आपके कई फनी मोमेंट रहे हैं, लेकिन क्या आपका जोक्स का बॉक्स अब खत्म हो गया है? मैंने आपको पहले ही कहा था कि इरिटेट मत करिए और बिलो द बेल्ट मत जाइये। मैंने कभी ये नहीं कहा कि कॉमेडी मत करिए।'

शहबाज बदेशा का कमेंट

पिछले दिनों सिद्धार्थ शुक्ला के बड़े फैन बेस के बारे में बात करते हुए शहबाज ने दावा किया कि दिवंगत अभिनेता के फैन उन्हें जरूर सपोर्ट करेंगे। उन्होंने इस पर बात करते हुए कहा- 'बैठे हैं फिर सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस मेरे साथ। जो ये शो का विनर है ना, उसके फैंस बैठे हैं मेरे साथ।' शहबाज के इस कमेंट से सिद्धार्थ के फैंस नाराज हो गए और सोशल मीडिया पर उनकी क्लास लगाना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ेंः सीरियल किलर पर बनी हॉरर थ्रिलर फिल्म, खौफ से भरा है हर सीन, कमजोर दिलवाले गलती से भी अकेले देखने की न करें गलती
बिग बॉस 19: बसीर-नेहल के बाद सलमान खान के शो से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता, कैप्टेंसी भी नहीं आई काम?