1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 19: बसीर-नेहल के बाद सलमान खान के शो से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता, कैप्टेंसी भी नहीं आई काम?

बिग बॉस 19: बसीर-नेहल के बाद सलमान खान के शो से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता, कैप्टेंसी भी नहीं आई काम?

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 01, 2025 11:11 pm IST,  Updated : Nov 01, 2025 11:11 pm IST

बिग बॉस 19 से पिछले हफ्ते बसीर अली और नेहल चूड़ासामा बेघर हो गए थे और अब इस हफ्ते एक और कंटेस्टेंट का पत्ता कट चुका है। हैरानी की बात तो ये है कि कैप्टेंसी भी इस कंटेस्टेंट का एलिमिनेशन नहीं रोक पाई।

bigg Boss 19- India TV Hindi
बिग बॉस 19 Image Source : INSTAGRAM/@RJ_PRANIT

बिग बॉस 19 के इस वीकेंड का वार में एक और कंटेस्टेंट का पत्ता कट गया है। सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो में पिछले हफ्ते डबल एलिमिनेशन देखने को मिला, जिसके परिणामस्वरूप बसीर अली और नेहल चूड़ासामा को घर से बेघर होना पड़ा। अब नई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नेहल और बसीर के बाद अब स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे शो से बाहर हो जाएंगे। इससे पहले, बसीर अली के एलिमिनेशन ने सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बीच तहलका मचा दिया था।

बिग बॉस 19 से बाहर हुए प्रणित मोरे?

बिग बॉस में आए दिन ट्विस्ट आते रहते हैं और मेकर्स की पूरी कोशिश होती है कि दर्शक शो से जुड़े रहें। इसी कड़ी में इस हफ्ते होने वाला नॉमिनेशन भी काफी शॉकिंग रहा। खबर है कि मेकर्स फिर इस ट्विस्ट के चलते शो के नए-नवेले कैप्टन प्रणित मोरे का पत्ता कटने वाला है। पिछले दिनों ही प्रणित ने शहबाज को मात देते हुए कैप्टेंसी की कुर्सी हथियाई थी, जिसमें उनके दोस्तों ने उनकी पूरी मदद की। लेकिन, अब घर की कमान संभालते ही उन्हें बाहर का भी रास्ता दिखा दिया जाएगा।

सीक्रेट रूम में जाएंगे प्रणित मोरे?

बिग बॉस की खबर देने वाले पेज 'बिग बॉस खबरी' की रिपोर्ट के अनुसार, प्रणित मोरे को बेघर कर दिया गया है। जबकि, पहले कहा जा रहा था कि खराब तबीयत के चलते प्रणित को सीक्रेट रूम में रखा जाएगा। ये पहली बार है, जब किसी कंटेस्टेंट को घर का कप्तान बनते ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। बताया जा रहा है कि खराब स्वास्थ्य के चलते प्रणित शो से बाहर हो गए हैं।

पहले से नॉमिनेटेड थे प्रणित मोरे

बता दें, कैप्टन बनने से पहले हुए नॉमिनेशन टास्क में प्रणित मोरे घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए थे। उनके साथ अभिषेक बजाज, अशनूर कौर और मृदुल तिवारी भी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे। लेकिन, कैप्टन बनने के बाद प्रणित शो से बाहर हो जाएंगे, इसका अंदाजा उनके फैंस को बिलकुल भी नहीं था। प्रणित पिछले कुछ दिनों से पूरे फॉर्म में थे और अशनूर, अभिषेक और गौरव खन्ना के साथ उनकी दोस्ती भी काफी पसंद की जा रही थी। इस हफ्ते मालती चाहर के साथ भी उनकी बॉन्डिंग देखने को मिली। ऐसे में देखना ये होगा कि प्रणित के जाने के बाद इसका मालती के गेम पर क्या असर होता है।

ये भी पढ़ेंः ऋषि कपूर संग ब्लॉकबस्टर देने वाली हीरोइन, राज कपूर की थी फेवरेट, जीजा खूंखार विलेन और भांजी है सुपरस्टार

'मोटी, हाथी', अशनूर को बॉडी शेम करना तान्या को पड़ा भारी, नीलम को भी पड़ी फटकार, एक्ट्रेस के दिल को पड़ी ठंडक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन