1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषि कपूर संग ब्लॉकबस्टर देने वाली हीरोइन, राज कपूर की थी फेवरेट, जीजा खूंखार विलेन और भांजी है सुपरस्टार

ऋषि कपूर संग ब्लॉकबस्टर देने वाली हीरोइन, राज कपूर की थी फेवरेट, जीजा खूंखार विलेन और भांजी है सुपरस्टार

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 01, 2025 08:14 pm IST,  Updated : Nov 01, 2025 08:14 pm IST

80 के दशक में पद्मिनी कोल्हापुरे का नाम इंडस्ट्री की टॉप हीरोइनों में लिया जाता था। उन्होंने अपने करियर में राजेश खन्ना से लेकर ऋषि कपूर तक, हर बड़े स्टार के साथ काम किया और बड़ा नाम हासिल किया।

Padmini Kolhapure- India TV Hindi
राज कपूर के साथ पद्मिनी कोल्हापुरे Image Source : INSTAGRAM/@PADMINIKOLHAPURE

बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना करियर शुरू कर दिया था। पद्मिनी कोल्हापुरे भी इन्हीं स्टार्स में से एक हैं। 80 के दशक की टॉप अभिनेत्रियों में से एक पद्मिनी कोल्हापुरे ने बहुत ही छोटी उम्र से काम शुरू कर दिया था और फिर आगे चलकर इंडस्ट्री की सफल हीरोइन बनीं। उन्होंने अपने करियर में ऋषि कपूर, मिथुन चक्रवर्ती से लेकर राजेश खन्ना जैसे स्टार्स के साथ काम किया और देखते ही देखते इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन गईं। यूं तो पद्मिनी ने अपने करियर की शुरुआत 1972 में 'इश्क इश्क इश्क' से कर दी थी, लेकिन उन्हें असली पहचान मिली 1978 में रिलीज हुई 'सत्यम शिवम सुंदरम' से, जिसमें उन्होंने जीनत अमान के बचपन का किरदार निभाया था।

ऋषि कपूर संग दी ब्लॉकबस्टर फिल्म

1972 में अपना करियर शुरू करने वालीं पद्मिनी कोल्हापुरे ऋषि कपूर के साथ अपने करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म दी थी और ये फिल्म थी 'प्रेमरोग'। इस फिल्म में उन्होंने एक विधवा लड़की का किरदार निभाया था और अपनी मासूमियत से दर्शकों को ना सिर्फ इंप्रेस किया, बल्कि रोने पर भी मजबूर कर दिया। इस फिल्म के साथ पद्मिनी रातों-रात स्टार बन गईं और इसके बाद राज कपूर की कई फिल्मों में नजर आईं, जिसके चलते उन्हें राज कपूर की फेवरेट हीरोइन कहा जाने लगा। लेकिन, अपने बोल्ड कंटेंट के लिए मशहूर राज कपूर कभी पद्मिनी से ऑन स्क्रीन बोल्ड सीन नहीं करा सके।

कई बड़े स्टार्स के साथ किया काम

पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने करियर में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया। इनमें ऋषि कपूर के लेकर राजेश खन्ना जैसे स्टार्स के नाम शामिल हैं। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने कभी भी अमिताभ बच्चन के साथ काम नहीं किया। एक बातचीत में उन्होंने इस बात का खुलासा करते हुए कहा था कि मुझे हमेशा इस बात का अफसोस रहा कि मैं कभी अमिताभ बच्चन के साथ कम नहीं कर पाई। हमेशा लगता रहा कि एक बार तो उनके साथ काम करना चाहिए था।

श्रद्धा कपूर की मौसी हैं पद्मिनी

पद्मिनी कोल्हापुरे, श्रद्धा कपूर से भी बेहद करीबी रिश्ता शेयर करती हैं। दरअसल, पद्मिनी की बहन शिवांगी कोल्हापुरे बॉलीवुड के खूंखार विलेन शक्ति कपूर की पत्नी और श्रद्धा कपूर की मां हैं। यानी शक्ति कपूर पद्मिनी के जीजा और श्रद्धा भांजी हैं, जो आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। श्रद्धा ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें आशिकी 2, स्त्री, तू झूठी मैं मक्कार और 2024 में रिलीज हुई 'स्त्री 2' जैसी फिल्में शुमार हैं। 2024 में रिलीज हुई स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 880 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि इसका बजट 55 से 60 करोड़ के बीच था।

ये भी पढ़ेंः 25 साल में एक ही नाम से बनीं 2 फिल्में, 1 हिट तो दूसरी महाफ्लॉप, ऐश्वर्या का नहीं चला जादू, हुआ भारी नुकसान

61 की हुईं नीता अंबानी, स्टाफ ने दीयों से भरी थाल लेकर उतारी आरती, देखकर खिलखिला उठीं छोटी बहू राधिका

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन