A
Hindi News मनोरंजन टीवी Bigg Boss 19: बसीर-गौरव ने घर में किया हंगामा, अभिषेक के कैप्टन बनाते ही बदले अशनूर के तेवर

Bigg Boss 19: बसीर-गौरव ने घर में किया हंगामा, अभिषेक के कैप्टन बनाते ही बदले अशनूर के तेवर

'बिग बॉस 19' के 19 सितंबर के एपिसोड में अभिषेक बजाज ने कैप्टेंसी टास्क जीता, जबकि बेसीर और गौरव के बीच तीखी बहस देखने को मिली। वहीं, किचन ड्यूटी और घर के सदस्यों के बीच हुई बातचीत ने शो में और ड्रामा बढ़ा दिया।

bigg boss 19 highlights- India TV Hindi Image Source : SCREEN GRAB FROM JIOHOTSTAR गौरव खन्ना, बसीर अली और अशनूर कौर

'बिग बॉस 19' का 19 सितंबर का एपिसोड हाई ड्रामा, इमोशनल सीन्स और घर के नए कैप्टन के साथ दिलचस्प रहा। कैप्टेंसी टास्क में टीम A की जीत के बाद, घर की कमान संभालने के लिए सदस्यों के बीच मुकाबला और भी रोमांचक हो गया। जीतने वाली टीम के सभी सदस्यों ने अपना बेस्ट दिया, लेकिन नए कैप्टन ने घर में सदस्यों के बीच तनाव बढ़ गया। एक तरह जहां घर में गौरव खन्ना और बसीर अली के बीच बहस देखने को मिली तो वहीं, दूसरी ओर अभिषेक बजाज के कैप्टन बनाने के बाद अशनूर कौर का सबसे बात करने का तरीका ही बदल गया।

अभिषेक बजाज बिग बॉस 19 के नए कैप्टन बने

बिग बॉस ने एक नया चैलेंज दिया, जिसमें घर के सदस्यों को चीज के आकार के बॉक्स में बने छेद से अपना सिर बाहर निकालना था। इस दौरान 'दिल चीज क्या है, आप मेरी जान लीजिए' गाना बज रहा था। कुनिका इस टास्क की जज थीं। अंत में इस टास्क के विजेता अभिषेक बजाज बने और उन्हें घर का नया कैप्टन घोषित किया गया।

बसीर और गौरव के बीच तीखी बहस

नए कप्तान के पद संभालने के बाद बसीर अली और गौरव खन्ना के बीच तनाव बढ़ गया। बसीर ने गौरव से कहा, 'जीके सर, आपने शब्दों का इस्तेमाल चाकू की तरह किया।' गौरव ने जवाब दिया, 'तुम चिढ़ गए हो यार। मैं तो बस नॉर्मल बात कर रहा था।' बहस जारी रही, बसीर ने पूछा, 'तुम हर सवाल का जवाब अंधेरे में क्यों देते हो?' गौरव ने जवाब दिया, 'मुझे घुमा-फिराकर बात करना नहीं आता।' बहस और तब बढ़ गई जब बसीर ने कहा, 'तुम्हें हिम्मत नहीं है' और गौरव ने जवाब दिया, 'बिलकुल नहीं।' बसीर ने आगे कहा, 'जहां तुम्हें अपनी ताकत दिखानी होगी, मैं दिखाऊंगा, और जहां तुम्हें उसका इस्तेमाल करना होगा, मैं करूंगा।' गौरव ने जवाब दिया, 'यह आयरन मैन का शो नहीं है, यह तुम्हारे दिमाग का शो है।' बसीर ने फिर कहा, 'चार हफ्ते से हमने तुम्हारा यह रूप नहीं देखा... यह आज ही सामने आया।' गौरव ने पलटकर कहा, 'यही असली रूप है।'

19 सितंबर को बिग बॉस 19 में हुआ धमाका

नीलम ने जिम में वर्कआउट करते हुए कुछ कंटेस्टेंट का मजाक उड़ाया। प्रणित ने जवाब दिया, 'तुम क्या देख रही हो? अगर लड़के भी ऐसा ही करते तो...' इस बीच, तान्या और नीलम फ्लर्टिंग के बारे में बात कर रही थीं। तान्या ने कहा, 'जिससे भी मैं फ्लर्ट करती हूं, वह मेरा होता है।' तान्या ने जीशान से अपनी परेशानियों के बारे में भी बात की और कहा, 'मैंने बहुत संघर्ष किया है, अब मैं खुश रहना चाहती हूं।' जीशान ने जवाब दिया, 'इस दुनिया में ऐसा कोई नहीं है, जिसने संघर्ष न किया हो। इसे आप जर्नी कह सकते हैं।' फिर उसने कहा, 'हां, जिस तरह तुम रोती हो, उसे संघर्ष कहा जा सकता है।'

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss 19: अमाल के बाद ये कंटेस्टेंट बना नया कैप्टन, सत्ता पलटते ही घरवालों की बढ़ी टेंशन

Bigg Boss 19: अमाल मलिक की दीवानी हुई नीलम गिरी, तान्या-जीशान के सामने किया फ्लर्ट