1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 19: पर्सनल मार्केट, परिवार के लिए म्यूजिक एकेडमी, तान्या मित्तल के नए दावों ने अमाल को किया हैरान

बिग बॉस 19: पर्सनल मार्केट, परिवार के लिए म्यूजिक एकेडमी, तान्या मित्तल के नए दावों ने अमाल को किया हैरान

बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल आए दिन ऐसे-ऐसे दावे करती हैं, जिन पर यकीन करना घरवालों के लिए और दर्शकों के लिए नामुमकिन है। अब तान्या ने शो में अपनी रईसी दिखाते हुए नए दावे किए, जिनकी फिर चर्चा शुरू हो गई है।

bigg Boss 19- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@JIOHOTSTARREALITY तान्या मित्तल, अमाल मलिक।

बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल अपने अजब-गजब दावों को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। पिछले दिनों तान्या ने आगरा जाकर कॉफी पीने और लंदन से बिसकिट मंगाने के दावे किए थे और अब उन्होंने फिर अपने नए दावों से दर्शकों को चौंका दिया है। वाइल्डकार्ड एंट्री मालती चाहर ने शो में एंट्री लेते ही तान्या मित्तल को रियेलिटी चेक दिया था, लेकिन लगता है मिताली की बातों का उन पर कोई खास असर नहीं हुआ है। अब तान्या एक बार फिर अपनी रईसी झाड़ती नजर आईं। अमाल मलिक, शहबाज बदेशा के साथ आम शॉपिंग को लेकर चर्चा करते हुए तान्या ने अपनी हाई-फाई लाइफस्टाइल के बारे में बताना शुरू कर दिया और दावा किया कि उनके पास अपना पर्सनल मार्केट है और परिवार के लिए म्यूजिक एकेडमी भी है।

कार्टियर और लुई विटॉन के गिफ्ट कार्ट

तान्या अमाल और शहबाज से बात करते हुए बताती हैं कि उन्हें कार्टियर की तरफ से 5 लाख का गिफ्ट कार्ड मिला था और इसके साथ उनके पास 30-40 अलग-अलग लग्जरी ब्रांड के गिफ्ट कार्ड हैं, जिनमें लुई विटॉन जैसे ब्रांड शामिल हैं। तान्या यहीं चुप नहीं हुईं, उन्होंने दावा किया कि उनके पास ग्वालियर में पर्सनल मार्केट और परिवार के लिए म्यूजिक एकेडमी है। अपनी संपत्ति और संगीत के प्रति जुनून को और बढ़ाते हुए, तान्या ने दावा किया कि उनके पास 30-40 लाख से ज्यादा के म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स हैं।

अमाल-शहबाज हुए हैरान

तान्या के इन नए दावों से अमाल और शहबाज हैरान रह गए। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब तान्या ने इस तरह के दावे किए हों। इससे पहले वह मेडिसिन की फैक्ट्री होने, बकलावा खाने दुबई जाने सहित कई बड़े दावे कर चुकी हैं। जिस पर वाइल्ड कार्ड एंट्री मालती चाहर ने एंट्री करते हुए उन्हें रियेलिटी चेक दिया था और बताया था कि बाहर उनकी ये सारी बातें वायरल हो रही हैं और उनके पुराने वीडियो भी चर्चा में आ गए हैं, जिस पर तान्या हैरान रह गई थीं। इस बीच नेटिजंस ने तान्या के वो वीडियो भी खंगाल लिए, जिनमें वह मिनी स्कर्ट में नजर आई थीं, जबकि तान्या का दावा है कि वह सिर्फ साड़ियां ही पहनती हैं।

सलमान खान ने भी लगाई फटकार

बीते वीकेंड का वार में शो के होस्ट और सुपरस्टार सलमान खान भी तान्या मित्तल को सिंपेथी कार्ड खेलने को लेकर फटकार लगाते दिखे। सुपरस्टार ने कहा- 'तान्या, सेंटर ऑफ अट्रेक्शन और ये सिंपेथी कार्ड खेलने का क्या कारण है?' इस पर तान्या जवाब देती हैं कि उन्हें रोना आता है तो वो रो देती हैं। इस पर सुपरस्टार कहते हैं- 'जो चीजें बाकि लोगों को मामूली लगती है, वो आपके लिए रीजन बन जाती है रोने-धोने के लिए। ये जो आप धमकी देती हो कि मैं अब कुछ नहीं बोलूंगी, आप जो कर रही हैं करो। कोई फर्क नहीं पड़ता।'

ये भी पढ़ेंः 'सीता मैया' बनीं कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा, वायरल लुक ने मचाया हंगामा, नाराज लोग बोले- 'घोर कलयुग'
एक्टर के साथ काम कर फिदा हुई 'लेडी गैंगस्टर', सीधे-सीधे कह दी दिल की बात, आज एक्टर की बेटी की है मां