'कच्चा बादाम गर्ल' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस, डांसर और रियेलिटी टीवी स्टार अंजलि अरोड़ा को सोशल मीडिया ने अच्छी-खासी प्रसिद्धि दी है। सोशल मीडिया पर भी उनके लाखों फॉलोअर हैं। अंजलि कई बार सुर्खियां बटोर चुकी हैं और अलग-अलग वजहों से चर्चा में रह चुकी हैं। कभी अपने वायरल वीडियो को लेकर तो कभी रियेलिटी शो में हिस्सा लेने को लेकर। अब एक बार फिर अंजलि अरोड़ा चर्चा में हैं। इस बार वह अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। जी हां, अंजलि अरोड़ा हीरोइन बन चुकी हैं और बतौर लीड एक्ट्रेस उन्हें उनकी पहली फिल्म भी बन गई है। अंजलि अपकमिंग फिल्म 'श्री रामायण कथा' में नजर आने वाली हैं, जिससे हाल ही में उनका फर्स्ट लुक वायरल हुआ और ये लुक देखने के बाद नेटिजंस का पारा चढ़ गया है।
क्यों नाराज हैं सोशल मीडिया यूजर
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'श्री नारायण कथा' में अंजलि अरोड़ा सीता मैया की भूमिका में नजर आने वाली हैं और फिल्म से उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। अब पौराणिक कथा पर बन रही फिल्म के लिए मेकर्स का चुनाव सोशल मीडिया यूजर्स को जरा भी पसंद नहीं आया। सीता मैया के लुक में अंजलि को देखने के बाद यूजर्स का पारा चढ़ चुका है और वह कमेंट्स के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और एक्ट्रेस को रिप्लेस करने की मांग कर रहे हैं।
वनवास वाले लुक में दिखीं अंजलि
वायरल हो रही फोटो में अंजलि अरोड़ा भगवा रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। यानी अंजलि वनवास के लिए माता सीता के अवतार में हैं। वहीं एक अन्य फोटो भी सामने आई थी, जिसमें एक्टर देव शर्मा भगवान राम के लुक में नजर आए और अंजलि उनके साथ पोज देती दिखीं। इसके अलावा फिल्म का टीजर भी सामने आया है, जिसमें हनुमान जी को पहाड़ों पर बैठकर तपस्या करते देखा जा सकता है। अंजलि को माता सीता के लुक में देखने के बाद यूजर अब कमेंट करते हुए नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
अंजलि के माता सीता वाले लुक पर यूजर्स के रिएक्शन
अंजलि अरोड़ा के इस लुक को देखने के बाद यूजर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'कलयुग कन्फर्म हो गया।' एक और लिखता है- 'कोई और नहीं मिला क्या? ये आश्चर्य है।' ऐसे ही अन्य कमेंट्स भी हैं, जिनमें यूजर रामायण पर बन रह फिल्म में अंजलि अरोड़ा की कास्टिंग को लेकर काफी नाराज लग रहे हैं, वो भी माता सीता के किरदार में अंजलि की कास्टिंग लोगों को पसंद नहीं आ रही है।
बोल्ड अंदाज के लिए फेमस हैं अंजलि अरोड़ा
बता दें, अंजलि अरोड़ा अपने बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर हैं और सोशल मीडिया पर उनके ऐसे ढेरों वीडियो उपलब्ध हैं, जिनमें वह बोल्ड अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। अंजलि ने अपने करियर की शुरुआत टिकटॉक से की थी और इस दौरान उनका 'कच्चा बादाम' पर डांस वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसके बाद से ही वह कच्चा बादाम गर्ल के नाम से मशहूर हो गईं। इसके बाद वह टीवी रियेलिटी शो 'लॉकअप' में भी नजर आईं और अब वह 'श्री रामायण कथा' के साथ अपना फिल्मी सफर शुरू करने के लिए तैयार हैं। अभिषेक सिंह के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में उनके साथ देव शर्मा, रजनीश दुग्गल, शील वर्मा और निर्भय वाधवा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
ये भी पढ़ेंः खूबसूरती में किसी से कम नहीं हैं शोले के 'सांभा' की बेटियां, लगती हैं बेहद हसीन, क्या करती हैं मंजरी और विनती?
सुष्मिता सेन के भाई-भाभी तलाक के बाद फिर हुए एक? ट्रोल्स ने पूछा- ये रिश्ता क्या कहलाता है? चारु ने दिया जवाब