A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस-19 की वो कंटेस्टेंट, जिसने खूब झेली मलालत और फजीहत, लेकिन घर के अंदर ही सील कर दी सीरियल की डील

बिग बॉस-19 की वो कंटेस्टेंट, जिसने खूब झेली मलालत और फजीहत, लेकिन घर के अंदर ही सील कर दी सीरियल की डील

बिग बॉस-19 में एक ऐसी कंटेस्टेंट हैं जिन्होंने अपनी बातों से सनसनी फैलाई। इतना ही नहीं खूब मलालत और फजीहत झेलने के बाद भी सीरियल हासिल करने वाली पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं।

Tanya Mittal- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@TANYAMITTALOFFICIAL तान्या मित्तल

बिग बॉस-19 अपने चरम पर है औऱ फैमिली वीक के बाद अब लोगों को इसके फिनाले का इंतजार है। आज वीकेंड के वॉर का दूसरा दिन है और देखना होगा इस हफ्ते कौन घर से बाहर होता है। लेकिन इस सीजन की खास रहीं एक कंटेस्टेंट ऐसी हैं जिन्होंने पहले ही दिन से अपनी बातों में दर्शकों को ऐसा उलझाया की सारी लाइम लाइट बटोर ले गईं। बीते करीब 3 महीने लोगों की खूब मलालत झेली और फजीहत भी कराई। लेकिन ये सारी नेगेटिव पब्लिसिटी उनके ही काम आई और बिग बॉस के घर से निकलने से पहले ही उन्हें एक सीरियल में काम भी मिल गया है। अब तक आप समझ गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं बिग बॉस-19 की चहेती कंटेस्टेंट तान्या मित्तल की। 

नेगेटिव पब्लिसिटी ने बनाया सोशल मीडिया सेंशेसन

तान्या मित्तल ग्वालियर की रहने वाली एक बिजनेस परिवार से आती हैं। तान्या बिग बॉस-19 में आने से पहले ही एक कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काफी नाम कमा चुकी थीं। इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स थे और काफी वायरल रहती थीं। लेकिन बिग बॉस-19 में आते ही तान्या ने अपनी अमीरी की ऐसी शेखी बघारी कि लोगों का माथा घूमने लगा। तान्या ने अपनी अमीरी और लग्जरी के ऐसे किस्से सुनाए कि सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल करने से नहीं रोक पाए। तान्या की असल जिंदगी को भी लोगों ने खूब कुरेदा और उनकी बातों का पोस्टमार्टम कर उन्हें झूठा साबित कर दिया। इसके साथ ही खूब मलालत भी झेलनी पड़ी और लोगों ने पूरे परिवार की भी खूब फजीहत की। लेकिन इसके बाद भी तान्या ने अपनी बातें बंद नहीं कीं और खूब सुर्खियां बटोरती रहीं। नेगेटिव पब्लिसिटी ने ही उन्हें बिग बॉस-19 की सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में से एक बना दिया है। 

घर के अंदर भी खूब झेली ट्रोलिंग

तान्या केवल सोशल मीडिया पर बाहर के लोगों से ही नहीं बल्कि बिग बॉस-19 के घर के अंदर रह रहे कंटेस्टेंट्स के साथ भी अपने संबंध मीठे नहीं कर पाईं। तान्या की सबसे पहले दोस्ती नीलम गिरी से हुई थी। नीलम के साथ तान्या की जोड़ी जमी और कुछ दिनों तक अच्छी दोस्ती चली। जीशान कादरी के साथ भी तान्या का अच्छा समीकरण रहा था। लेकिन समय के साथ ये दोस्ती के समीकरण तान्या ने सभी के साथ बदले। एक दौर तो ऐसा आया कि तान्या की दोस्ती फरहाना भट्ट से भी हो गई थी। लेकिन आखिर में वही हुआ जो हर बार होता है कि दोस्ती टूट जाती है। इस दौरान घर में अमाल मलिक से लेकर शहबाज तक ने तान्या की खूब हंसी उड़ाई और ट्रोल भी किया है। लेकिन इसके बाद भी तान्या की पॉपुलरिटी नहीं घटी। 

बिग बॉस के घर से निकलने से पहले ही मिला सीरियल

तान्या भले ही बिग बॉस-19 में अब तक टिकी हुई हैं लेकिन उनका ट्रॉफी जीतना काफी मुश्किल लग रहा है। लेकिन खास बात ये है कि अब तक बिग बॉस-19 के घर में रहे सभी लोगों में तान्या वो सबसे पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं जिन्हें घर छोड़ने से पहले ही काम मिल गया है। बीते दिनों एकता कपूर ने तान्या को अपने नए शो में कास्ट करने का ऑफर भी दे दिया था। अब देखना होगा कि क्या तान्या मित्तल टीवी की दुनिया में अपना नाम कमा पाती है या नहीं। 

ये भी पढ़ें- 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ही नहीं, इस हफ्ते ओटीटी पर इन फिल्मों-सीरीज का भी होगा धमाका

अब तक बॉलीवुड से आती थी दुल्हन, क्रिकेटर्स का खूब रहा हसीनाओं से चक्कर, अब स्मृति मंदाना ने बदल दिया समीकरण?