1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब तक बॉलीवुड से आती थी दुल्हन, क्रिकेटर्स का खूब रहा हसीनाओं से चक्कर, अब स्मृति मंधाना ने बदल दिया समीकरण?

अब तक बॉलीवुड से आती थी दुल्हन, क्रिकेटर्स का खूब रहा हसीनाओं से चक्कर, अब स्मृति मंधाना ने बदल दिया समीकरण?

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 23, 2025 06:04 pm IST,  Updated : Nov 23, 2025 06:39 pm IST

स्मृति मंधाना आज अपने मंगेतर पलाश मुच्छल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली थीं। लेकिन पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद शादी की रस्में नहीं हो पाई हैं।

Smriti Mandhana- India TV Hindi
स्मृति मंधाना Image Source : INSTAGRAM@SMRITI_MANDHANA

बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया का खासा नाता रहा है और बीते कई साल से क्रिकेट खिलाड़ियों के बॉलीवुड हीरोइन्स के साथ रिश्ते रहे हैं। अब तक हमेशा दुल्हन बॉलीवुड की रही और लड़का क्रिकेट की दुनिया का। अनुष्का शर्मा से लेकर सागरिका घटगे की कहानी सभी को पता है। लेकिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने इस ट्रेंड को बदल दिया है और इस बार दूल्हा बॉलीवुड का है। वहीं दुल्हन क्रिकेट के मैदान से आ रही है। आज यानी 23 नवंबर को दोनों की शादी हो रही थी लेकिन पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद शादी की रस्मों को आगे बढ़ा दिया है। 

स्मृति मंधाना ने बदला समीकरण?

बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया शोहरत के काफी करीब रहती हैं और दोनों ही दुनिया के लोगों को खूब फेम मिलता है। अब तक हमने देखा कि बॉलीवुड हीरोइन्स को क्रिकेटर्स से प्यार हुआ और शादी रचा ली। इनमें विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, हार्दिक पांड्या-नताशा, युवराज सिंह-हेजल कीच, जहीर खान-सागरिका घाटगे, हरभजन सिंह-गीता बसरा, संगीता बिजलानी-अजरुद्दीन और शर्माला टैगोर-अली खान जैसे नाम के साथ उनकी प्रेम कहानियां खूब देखने को मिली हैं। लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि दूल्हा बॉलीवुड का है और दुल्हन क्रिकेट के मैदान की शेरनी है। इस शेरनी का नाम है स्मृति मंधाना जिनके बल्ले ने विश्वकप की ट्रॉफी भारत के नाम कराने में अहम योगदान दिया है। स्मृति का दूल्हा बॉलीवुड से है और म्यूजिक कंपोजर के तौर पर काम करते हैं। इनका नाम है पलाश मुच्छल और ये बॉलीवुड की सुपरहिट सिंगर पलक मुच्छल के भाई हैं। पलाश खुद भी एक म्यूजिक कंपोजर हैं और अब तक की गाने भी बना चुके हैं। 

फिल्मी अंदाज में किया शादी के लिए प्रपोज

इससे पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल से अपनी सगाई की पुष्टि करते हुए अपनी बड़ी सगाई की अंगूठी दिखाई थी। क्लिप में वह अपनी टीम के सदस्यों के साथ नाचती हुई दिखाई दे रही थीं, जिससे उनकी सगाई की पुष्टि हुई। बाद में, एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें पलाश स्मृति को एक स्टेडियम में ले जाते हुए घुटनों के बल बैठकर अपनी प्रेमिका को प्रपोज करते हुए दिखाई दे रहे थे। मंधाना ने भी इस डील पर मुहर लगाते हुए अपनी उंगली पर हमेशा के लिए बैंड बांधा। उनके परिवार के सदस्य भी उनके साथ शामिल हुए और पलाश अपनी होने वाली पत्नी को गले लगाने के बाद दिल खोलकर नाचते हुए नजर आए। बता दें कि स्मृति और पलाश की मुलाकात 2018 में आपसी दोस्तों के जरिए हुई थी। बताया जाता है कि क्रिकेट और गानों में उनकी साझा रुचि ने उन्हें एक-दूसरे से जोड़ा और उनके हमेशा के सफर के मजबूत पुल को मजबूत किया। इस जोड़े ने 2024 तक अपने रिश्ते को सबसे छुपाकर रखा था।

 ये भी पढ़ें- नेत्रा मंटेना और वामसी गदिराजू की शादी में छाई माधुरी दीक्षित, 23 साल पुराने सुपरहिट गाने पर किया धमाकेदार डांस

रिवॉल्वर रानी के बाद अब पर्दे पर दिखेगी रिवॉल्वर रीटा, कीर्ति सुरेश ने दिखाई किरदार की झलक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन