1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: पाखी को हमेशा के लिए मिला वीनू? तस्वीरें शेयर कर जाहिर की खुशी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: पाखी को हमेशा के लिए मिला वीनू? तस्वीरें शेयर कर जाहिर की खुशी

'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल में इस दौरान कहानी वीनू के इर्द-गिर्द घूम रही है। हाल ही में पाखी ने कुछ फोटो शेयर की है, जिसके बाद यूजर्स उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं।

twitter- India TV Hindi
Image Source : TWITTER Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल में हमे हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है। हर दिन मेकर्स इस सीरियल में कुछ नया ट्विस्ट एंड टर्न्स जोड़ने की कोशिश करते हैं, जिस कारण फैंस इस शो को काफी पसंद करते हैं। हाल ही में इस शो की कहानी विनायक का आस-पास चल रही हैं। दोनों मां वीनू को पाने की लाख कोशिश कर रही है। 

PM मोदी ने संसद में की Shah Rukh Khan की तारीफ, 'पठान' ने श्रीनगर में भी चलाया अपना जादू

हाल ही में पाखी यानि आयशा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में आयशा शर्मा विनायक के साथ नजर आ रही है। साथ ही आयशा शर्मा ने इस फोटो में लिखा है-"जब आप गेम ऑफ थ्रोन्स खेलते हैं तो आप जीतते हैं या आप मर जाते हैं" लेकिन हमने वीनू के साथ अपना सिंहासन ऑफ फन पाया। इस तस्वीर पर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा पाखी सई का बच्चा वापस दे दो। वही एक ने कहा सई वीनू को दे दो। एक ने कहा हेलो पाखी सई को उसका बच्चा दे दो। इन सभी कमेंट के बाद एक ने कहा क्या भैया ये सीरियल है क्यों इतना सीरियस हो रहे हैं।

Shubman Gill को छोड़ किसी और के साथ दिखीं Sara Ali Khan, वायरल हो रही तस्वीरें

इसके पहले पाखी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह पतली कमर हाय हाय में डांस कर रही थी। इस वीडियो को देखने के बाद भी यूजर्स ने उन्हें काफी ट्रोल किया था। एक यूजर ने कहा था पाखी दीदी यहां डांस में बिजी है, वहीं सई वीनू को लेकर चली जाएगी उसका ध्यान रखो। वही एक ने कहा था मैम आप सई के साथ वीडियो क्यों नहीं बनाते। क्या आप उनसे जलते हैं। सई और विराट हमेशा प्यारे हैं।