1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shubman Gill को छोड़ किसी और के साथ दिखीं Sara Ali Khan, वायरल हो रही तस्वीरें

Shubman Gill को छोड़ किसी और के साथ दिखीं Sara Ali Khan, वायरल हो रही तस्वीरें

 Published : Feb 09, 2023 12:38 pm IST,  Updated : Feb 09, 2023 12:54 pm IST

सारा अली खान को Shubman Gill के साथ नहीं बल्कि इस एक्टर के साथ स्पॉट किया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

twitter- India TV Hindi
Shubman Gill Image Source : TWITTER

शुभमन गिल इन दिनों सारा अली खान को डेट करने को लेकर सुर्खियों में हैं। उनका नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर से जोड़ा गया था। इसी बीच कुछ वीडियो भी वायरल हुए थे, जिसमें फैंस शुभमन गिल को देखकर सारा-सारा चिल्ला रहे थे। बता दें शुभमन गिल कुछ महीने पहले सोनम बाजवा से कहा था कि वह सारा अली खान को डेट कर रहे हैं, उन्होंने यह भी कहा कि वह इंडस्ट्री की सबसे फिट एक्ट्रेस हैं। इसी बीच एक्ट्रेस सारा अली खान किसी और के स्पॉट हुई हैं, जिसके बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। 

PM मोदी ने संसद में की Shah Rukh Khan की तारीफ, 'पठान' ने श्रीनगर में भी चलाया अपना जादू

बता दें ऐसा कहा जाता था कि सारा पहले कार्तिक आर्यन को डेट करती थीं। 17 फरवरी को कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की  फिल्म 'शहजादा' रिलीज होने वाली है, जिसका एक्टर जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच एक्टर प्रमोशन करने उदयपुर पहुंचे जहां उनके साथ उनकी एक्स गर्लफ्रेंड सारा अली खान भी स्पॉट हुई। इस वायरल फोटो में सारा और कार्तिक एक दूसरें को देखते हुए बातें करते हुए दिख रहे हैं। इस फोटो में कार्तिक आर्यन चेक शर्ट में नजर आ रहे हैं, वहीं सारा सफेद काले क्रॉप टॉप और ब्लैक टाइट्स में नजर आ रही हैं। दोनों की ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 

Anupamaa: तोषू लड़ रहा जिंदगी और मौत की जंग, अनुज के करीब आईं माया

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान साथ में 'लव आज कल' में दिखाई दिए थे। 'कॉफी विद करण' सीजन 7 में खुलासा हुआ था कि कपल एक दूसरें को डेट कर रहे थे, लेकिन फिर दोनों की राह अलग हो गई। इन तस्वीरों पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा आशिकी 3। वही एक ने कहा चिल या गिल।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन