स्टार प्लस के हिट सीरियल 'Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin' की पत्रलेखा ने शो को अलविदा कह दिया है, जिसके बाद से सीरियल में कई बड़े ट्विस्ट आ चुके हैं। सीरियल में पत्रलेखा का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं ऐश्वर्या शर्मा इन दिनों अपने डर को पीछे छोड़ते हुए खतरों से खेल रही हैं। Aishwarya Sharma रोहित शेट्टी के स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका में हैं, जहां से ऐश्वर्या फैंस के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज और मजेदार रील्स शेयर कर रही हैं।
पत्रलेखा ने साड़ी छोड़कर अपना वेस्टर्न लुक
ऐश्वर्या शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक के बाद एक कई फोटोज शेयर की हैं जिनमें वह मिनी स्कर्ट में क्यूट लुक में नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या शर्मा ने ब्लैक एंड व्हाइट चेक की स्कर्ट पहनी है और अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए ऐश्वर्या ने बालों में 2 छोटी पोनी भी बनाई हैं। ऐश्वर्या शर्मा के इस लुक को देखकर फैंस कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि जैसे ही पत्रलेखा ने सीरियल को अलविदा कहा है वैसे ही सोशल मीडिया पर विराट चव्हाण की पत्नी का नया अवतार देखने को मिलने लगा है। बता दें कि 'Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin' सीरियल में पत्रलेखा और विराट का किरदार निभाने वाले नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा रियल लाइफ में भी पति पत्नी हैं।
'खतरों के खिलाड़ी 13' की शूटिंग
स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' की शूटिंग साउथ अफ्रीका में हो रही है जहां प्रोफेशनल लोगों की देखरेख में कंटेस्टेंट्स स्टंट करते हैं। शो की शूटिंग से जब भी ऐश्वर्या शर्मा को वक्त मिलता है वह साथ के लोगों के साथ रील्स और फोटोज शेयर करती हैं। ऐश्वर्या शर्मा ने अर्चना गौतम के साथ भी एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस बार 'खतरों के खिलाड़ी 13' में टीवी के कई बड़े सेलेब्स शामिल हुए हैं जिनमें 'बिग बॉस' विजेता शिव ठाकरे का नाम भी शामिल है। इसके अलावा टीवी सीरियल 'कुंडली भाग्य' की एक्ट्रेस अंजुम फकीह भी शो में दिखाई देंगी।
यह भी पढ़ें: Anupamaa Upcoming 5 Major Twist: माया के डर से चुपके-चुपके मिले अनुपमा-अनुज, लगाया गले
Khatron Ke Khiladi 13: टूटी हड्डियों के साथ शुरू किया था सफर अब तोड़ेंगे एक्शन के रूल, रोहित शेट्टी ने शेयर किया खास Video
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: आरोही ने मंजीर और अभिमन्यु को दी धमकी, अक्षरा-अभिनव की गलती की सजा भुगतेगा अभीर