1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'इंडियन आइडल 12' के सिंगर बने पापा, घर आई नन्ही परी, मोहम्मद दानिश ने बेटी के कान में पढ़ी अजान

'इंडियन आइडल 12' के सिंगर बने पापा, घर आई नन्ही परी, मोहम्मद दानिश ने बेटी के कान में पढ़ी अजान

'इंडियन आइडल 12' फेम मोहम्मद दानिश पिता बन गए हैं और उन्होंने अपनी बेटी का स्वागत किया है। सिंगर ने सोशल मीडिया पर अपनी बच्ची की एक झलक भी शेयर की है।

Mohd Danish- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@MOHD.DANISH.OFFICIAL मोहम्मद दानिश

'इंडियन आइडल 12' के फाइनलिस्ट मोहम्मद दानिश की खुशी का ठिकाना नहीं है। सिंगर ने 2024 में अपने पहले बच्चे के बाद अब साल 2026 में बेटी का स्वागत किया है। मोहम्मद दानिश के घर एक बेटी ने जन्म लिया है। 2023 में शादी करने वाले दानिश ने सोशल मीडिया पर अपनी नन्ही परी के आने की खुशखबरी शेयर की और अपनी बच्ची के साथ एक क्यूट वीडियो भी शेयर किया। इस इंस्टाग्राम रील में मोहम्मद दानिश अपनी बेटी के कान में अजान पढ़ाते नजर आ रहे हैं।

मोहम्मद दानिश के घर जन्मी बेटी

मोहम्मद दानिश दूसरी बार पिता बन गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर परिवार में नए सदस्य के आने की खुशी जाहिर की और अल्लाह का शुक्रिया अदा किया। अपनी बच्ची के साथ खूबसूरत वीडियो शेयर करते हुए 'इंडियन आइडल 12' फेम दानिश ने लिखा, 'हमारी नन्ही राजकुमारी आ गई है। अल्लाह की सबसे कीमती नेमत के लिए अल्हम्दुलिल्लाह।' इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स से उन्हें ढेरों बधाई दी है। मोहम्मद दानिश और उनकी पत्नी फरहीन अफरीदी अब एक बेटी-बेटे के माता-पिता बन चुके हैं। उनका दिल को छू लेने वाला वीडियो सभी को बहुत पसंद आ रहा, जिस पर सभी जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

इंडियन आइडल 12 से मिली शोहरत

मोहम्मद दानिश एक जाने-माने भारतीय प्लेबैक सिंगर और कंपोजर हैं, जो अपनी दिल को छू लेने वाली सूफी गायकी और शानदार स्टेज परफॉर्मेंस के लिए मशहूर हैं। मोहम्मद दानिश 'द वॉयस' के दूसरे सीजन में नजर आए थे। हालांकि, उन्हें असली पहचान 'इंडियन आइडल 12' से मिली। यह सीजन काफी चर्चा में रहा है और लगभग सभी कंटेस्टेंट्स को इसी शो से शोहरत मिली। दानिश फिनाले तक पहुंचे और चौथा स्थान हासिल किया। पवनदीप रंजन ने यह सीजन जीता।

मोहम्मद दानिश की पत्नी कौन है?

मोहम्मद दानिश की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने फरहीन अफरीदी से शादी की है। दोनों की शादी 27 अप्रैल 2024 को अरेंज्ड मैरिज हुई थी। अब यह कपल एक बेटी और बेटे के माता-पिता बन गए हैं। इस समारोह में सोनू निगम, राखी सावंत, पलक मुच्छल और जावेद अली जैसी हस्तियां शामिल हुईं।

ये भी पढे़ं- 'कलियों का चमन' पर झूमीं 79 की अभिनेत्री, स्टेज पर दिखाए जोरदार लटके-झटके, डांस देख फैन हुईं टीवी की दादी

नींद में हुआ प्रशांत तमांग का निधन, पति की अचानक मौत से टूट गईं पत्नी मार्था, बयां किया दर्द