1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. टीवी के मशहूर कपल का शादी के 14 साल बाद हुआ तलाक, खुद किया ऐलान, बच्चों को लेकर कही ये बात

टीवी के मशहूर कपल का शादी के 14 साल बाद हुआ तलाक, खुद किया ऐलान, बच्चों को लेकर कही ये बात

जय भानुशाली और माही विज ने शादी के 14 साल बाद अपनी राहें अलग कर ली हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर करते हुए कन्फर्म किया कि दोनों का तलाक हो चुका है। इस खबर ने दोनों के फैंस को हैरान कर दिया है।

माही विज, जय भानुशाली...- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@IJAYBHANUSHALI माही विज, जय भानुशाली का हुआ तलाक

माही विज और जय भानुशाली टीवी इंडस्ट्री के सबसे मशहूर और पसंदीदा कपल्स में से एक थे, लेकिन अब दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं। जी हां, शादी के 14 साल बाद माही विज और जय भानुशाली ने तलाक ले लिया है और इसका ऐलान दोनों ने खुद किया है। लंबे समय से ऐसी चर्चा थी कि दोनों के बीच सब ठीक नहीं है, लेकिन अब तक दोनों ने इन खबरों पर चुप्पी साध रखी थी। कई बार इन खबरों को नकारने के बाद अब पूर्व कपल ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया है, जिसके साथ कन्फर्म किया कि दोनों का तलाक हो चुका है।

बताई तलाक की वजह

माही विज और जय भानुशाली ने अपने पोस्ट में लिखा- 'आज हम जिंदगी की इस यात्रा में अलग होने का फैसला लेते हैं, फिर भी हम हमेशा एक-दूसरे का साथ देते रहेंगे। शांति, ग्रोथ, काइंडनेस और मानवता हमेशा से हमारे गाइडिंग वेल्यूज रहे हैं। अपने बच्चों - तारा, खुशी और राजवीर - के लिए, हम सर्वश्रेष्ठ माता-पिता, सर्वश्रेष्ठ दोस्त बनने और उनके हित में जो कुछ भी उचित हो, वह करने का संकल्प लेते हैं।'

Image Source : instagram/@ijaybhanushaliजय भानुशाली, माही विज का पोस्ट

इस स्टोरी में कोई विलेन नहीं- जय और माही

माही और जय ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- 'भले ही हमने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं, लेकिन इस कहानी में कोई विलेन नहीं है और इस फैसले से कोई निगेटिविटी नहीं जुड़ी है। कोई भी कनक्लूजन निकालने से पहले, कृपया जान लें कि हम ड्रामा के बजाय शांति और सबसे ऊपर विवेक को चुनते हैं। हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, एक-दूसरे का समर्थन करते हैं और हमेशा की तरह हम एक-दूसरे के दोस्त बने रहेंगे। आपसी सम्मान के साथ, हम आपसे आगे बढ़ने के लिए सम्मान, प्रेम और दया की कामना करते हैं। माही विज और जय भानुशाली।'

फैंस को लगा झटका

माही विज और जय भानुशाली के इस पोस्ट ने उनके कई फैंस को हैरान कर दिया है। कई ने सोशल मीडिया पर कमेंट के जरिए अपनी हैरानी जाहिर की। बता दें, माही विज और जय भानुशाली लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने शादी के 8 साल बाद 2019 में एक बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया, जिसका नाम तारा रखा। इससे पहले दोनों दो बच्चों राजवीर और खुशी को गोद ले चुके थे।

ये भी पढ़ेंः 2025 की फिल्म, डायरेक्टर ने दांव पर लगाया घर, गिरवी रखे पत्नी के गहने, बिना हीरो-हीरोइन दी 'सैयारा' को टक्कर
'धुरंधर' एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने किसके आगे झुकाया सिर? शेयर किया लंबा-चौड़ा पोस्ट, लिखा- 'आपके सामने नतमस्तक हूं'