A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज तो चिढ़ गईं Ex गर्लफ्रेंड, दिया ऐसा रिएक्शन, लोग बोले- मूव ऑन करो, जलो नहीं!

करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज तो चिढ़ गईं Ex गर्लफ्रेंड, दिया ऐसा रिएक्शन, लोग बोले- मूव ऑन करो, जलो नहीं!

'देसी ब्लिंग' के मंच पर करण कुंद्रा ने तेजस्वी शादी के लिए प्रपोज कर दिया और उन्हों पहनाई हीरे की अंगूठी, ये सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद ही सोशल मीडिया पर एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल हो गया और लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।

karan kundrra- India TV Hindi
Image Source : DESI BLING NETFLIX SHOW तेजस्वी और करण कुंद्रा।

भारतीय टेलीविजन जगत के सबसे चहेते जोड़ियों में से एक करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में अपने फैंस को एक बेहद खूबसूरत और बड़ा सरप्राइज दिया है। रियलिटी शो 'देसी ब्लिंग' के मंच पर करण ने घुटनों के बल बैठकर तेजस्वी को शादी के लिए प्रपोज किया, जिसका इंतजार उनके फैंस पिछले कई सालों से बड़ी बेसब्री से कर रहे थे। इस जादुई और भावुक पल के बाद से ही सोशल मीडिया पर इस जोड़ी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। हालांकि इस जश्न के बीच करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड और मशहूर मॉडल अनुषा दांडेकर के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने भी लोगों का ध्यान खींचा है, जिसे नेटिजन्स इस प्रपोजल से जोड़कर देख रहे हैं।

हीरे की अंगूठी और आंखों में आंसू

'देसी ब्लिंग' सीजन 1 के हालिया एपिसोड के दौरान करण कुंद्रा ने पूरी दुनिया के सामने तेजस्वी प्रकाश के प्रति अपने प्यार का इजहार किया। करण ने तेजस्वी को एक बड़ी और बेहद खूबसूरत हीरे की अंगूठी पहनाई, जिसे देखकर तेजस्वी अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं और बेहद भावुक हो गईं। इस प्रपोजल के वीडियो और तस्वीरें जैसे ही इंटरनेट पर सामने आईं, फैंस ने उन्हें हर प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिया। इसी बीच, अनुषा दांडेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रहस्यमयी पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'मैं भगवान का शुक्रिया अदा कर रही हूं।' इसके साथ उन्होंने '#iykyk' (इफ यू नो यू नो) का इस्तेमाल किया। हालांकि अनुषा ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर यूजर्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि यह करण और तेजस्वी की सगाई पर उनका रिएक्शन है। कई यूजर्स ने अनुषा को ट्रोल करते हुए लिखा कि उन्हें अब अपने अतीत से आगे बढ़ जाना चाहिए, जबकि कुछ ने इस खास दिन पर ऐसा पोस्ट करने को गलत ठहराया। एक शख्स ने लिखा, 'जिंदगी में अब तो आगे बढ़ो।' वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'करण कुंद्रा से इसकी नजरें अब भी नहीं हटीं।' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'इन्हें अब भी क्या चाहिए।'

Image Source : Anusha Dandekar instagramअनुषा दांडेकर का पोस्ट।

करण और अनुषा का पुराना रिश्ता और अनबन

करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर करीब साढ़े तीन साल तक एक सीरियस रिलेशनशिप में थे, जिसके बाद साल 2020 में दोनों की राहें जुदा हो गई थीं। इस दौरान उन्होंने साल 2016 से 2019 तक रियलिटी शो 'एमटीवी लव स्कूल' को एक साथ होस्ट भी किया था, जहां वे दूसरे जोड़ों के आपसी मतभेदों को सुलझाते थे। साल 2021 में एक सोशल मीडिया सेशन के दौरान जब अनुषा से ब्रेकअप की असल वजह पूछी गई तो उन्होंने साफ कहा था कि हर इंसान ईमानदारी और सच्चा प्यार डिजर्व करता है और इसकी शुरुआत खुद से प्यार करने से होती है, इसलिए उन्होंने खुद को चुना। अतीत में अनुषा ने करण पर धोखा देने के आरोप भी लगाए थे, जिसे अभिनेता ने हमेशा पूरी तरह खारिज किया है।

तेजरन का 'बिग बॉस' से शुरू हुआ खूबसूरत सफर

करण और तेजस्वी के प्यार की शुरुआत रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' के घर के अंदर हुई थी। शो के दौरान उनकी अनूठी केमिस्ट्री को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि फैंस ने प्यार से उनका नाम 'तेजरन' रख दिया। शो खत्म होने के बाद भी उनका रिश्ता वक्त के साथ और गहरा होता गया। प्रपोजल के दौरान करण ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए तेजस्वी से कहा, 'जब हम पहली बार मिले थे, तब बहुत सी बातें हुईं। शो से बाहर आने पर लोगों ने कहा था कि हमारा रिश्ता दो हफ्ते भी नहीं टिकेगा। किसी ने मुझे झूठा कहा तो किसी ने तुम्हें। लेकिन आज हमें चार साल हो चुके हैं और हमने हर उतार-चढ़ाव का सामना साथ मिलकर किया है।' करण ने आगे कहा कि तेजस्वी ने ही उनके लिए प्यार के मायने बदले हैं और वह तेजस्वी का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने उन्हें एक बेहतर इंसान बनाया।

ये भी पढ़ें: दूरदर्शन का 36 साल पुराना शो, जिसके 60 एपिसोड बनाने में बिछ गईं लाशें, 60 लोगों की हुई मौत, हीरो की हुई 72 सर्जरी

महाभारत की सत्यवती याद हैं, जिसने दिलाई भीष्म को प्रतिज्ञा? रानी मुखर्जी से है खून का रिश्ता, जीता नेशनल अवॉर्ड, अब नेकी के लिए चुनी गुमनामी की लाइफ