पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अमिताभ बच्चन के क्विज रियलिटी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति 17 की शोभा बढ़ाते नजर आने वाले हैं। शो के निर्माताओं ने अपकमिंग एपिसोड से एक खुश करने वाला क्लिप शेयर किया है, जिसमें दिलजीत की जमकर तारीफ की जा रही है। इसी बीच उन्होंने यह भी बताया कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन की एक फिल्म है जो उन्हें पसंद नहीं आई। साथ ही सिगंर ने बिग बी की उस फिल्म को नापसंद करने की वजह भी बताई है। कारण जान अमिताभ खुद को हंसने से नहीं रोक पाए।
कौन बनेगा करोड़पति 17 पहुंचे दिलजीत दोसांझ
क्लिप में दिलजीत को यह कहते हुए दिखाया गया है, 'जब आपकी फिल्म आती थी तो बड़ा खुश होता था कि आप मस्त एक्शन करने वाले हो... अब तो सब गए। लेकिन, सर आपकी फिल्म मुझे अच्छी नहीं लगी, सौदागर।' ये सुनकर बिग बी हैरान रह गए। दिलजीत ने फिर बताया कि उन्हें फिल्म क्यों पसंद नहीं आई और कहा, 'उसमें सर, उन्होंने अनाउंस किया था कि अमिताभ बच्चन की फिल्म आ रही है और उसमें फिर आप गुड़ बेच रहे हो सर।' उनका ये फनी बयान सुन बिग बी हंस दिए।
सौदागर के बारे में
सुधेंदु रॉय द्वारा निर्देशित 'सौदागर' 1991 में बनी एक हिंदी फिल्म है, जिसमें अमिताभ बच्चन और नूतन मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म नरेंद्रनाथ मित्रा की कहानी रस पर आधारित थी। फिल्म में अमिताभ मोती नाम के एक व्यापारी की भूमिका निभाते हैं, जो गुड़ बेचता है। हालांकि, यह फिल्म व्यावसायिक रूप से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन इसे 46वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए भारतीय प्रविष्टि के रूप में चुना गया, लेकिन इसे नामांकन नहीं मिला। इसमें बिग बी को भारतीय सिनेमा के 'एंग्री यंग मैन' के रूप में पहली बार देखा गया।
कौन बनेगा करोड़पति 17 का नया एपिसोड
केबीसी 17 के अपकमिंग एपिसोड में दिलजीत हाल ही में आई पंजाब बाढ़ से संबंधित अपने धर्मार्थ कार्यों पर चर्चा करते हुए दिखाई देंगे। वह होस्ट के साथ मजेदार बातचीत भी करेंगे। यह एपिसोड 31 अक्टूबर को रात 9 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होगा।
ये भी पढे़ं-
सतीश शाह के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम, सेलेब्स की आंखें हुईं नम, पीएम मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि
साराभाई वर्सेस साराभाई फेम सतीश शाह का निधन, 74 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, शोक में इंडस्ट्री