1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में तुलसी होगी विधवा? मिहिर की मौत से मचेगा कोहराम

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में तुलसी होगी विधवा? मिहिर की मौत से मचेगा कोहराम

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के नए प्रोमो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, जिसमें अमर उपाध्याय उर्फ मिहिर विरानी की एक भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो जाती है। अब देखना ये है कि तुलसी इस आने वाली मुश्किल का कैसे सामना करेगी?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB FROM JIOHOTSTAR क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का नया टीजर देखकर फैंस बेचैन और इमोशनल हो गए हैं क्योंकि यह अमर उपाध्याय के आइकॉनिक किरदार मिहिर विरानी से जुड़ा हुआ है, जो एक संभावित दुखद मोड़ की ओर इशारा करता है। इस छोटे से क्लिप में मिहिर एक भयानक कार एक्सीडेंट का शिकार होते दिखाई दे रहा है, जिसे देखने के बाद दर्शकों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। वहीं, यह खबर सुन तुलसी के होश उड़ जाएंगे और वह गमगीन हालत में दिखाई देगी। क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि मिहिर की मौत हो गई है।

मिहिर विरानी के एक्सीडेंट से तुलसी सदमे में

टीजर की शुरुआत गोवर्धन विरानी ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज और परिवार के घर शांति निकेतन के आसपास की उथल-पुथल से होती है, जो दोनों जल्द ही नीलाम होने वाले हैं। इस अफरा-तफरी के बीच तुलसी मिहिर से बात करती हुई दिखती है और समझाती है कि उसके विवादित फैसले किसी और के बहकावे में आकर लिए गए थे। इसके बाद एक फ्लैशबैक सीक्वेंस आता है, जिसमें मिहिर तुलसी की परिवार की विरासत को बचाने की बेताब कोशिशों के बारे में सोचता है। प्रोमो अचानक दुखद मोड़ ले लेता है और एक तूफानी रात का सीन आता है। मिहिर नशे की हालत में एक सुनसान जंगल की सड़क पर गाड़ी चलाता हुआ दिखाई देता है। वह गाड़ी से अपना कंट्रोल खो देता है और स्पीड ब्रेकर पार करने के बाद एक बिजली के खंभे से टकरा जाता है।

क्या क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में मिहिर की मौत हो गई?

क्लिप एक डरावने नोट पर खत्म होती है, जिसमें तुलसी हैरानी से खड़ी रह जाती है जब कोई मिहिर का नाम पुकारता है, जिससे दर्शक कमेंट बॉक्स में मिहिर की मौत को लेकर चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, वीडियो में एक जानलेवा घटना का इशारा किया गया है, लेकिन मेकर्स ने मिहिर के अंत को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है। क्या यह किरदार जिंदा बचेगा यह एक रहस्य बना हुआ है।

KSBKBT 2 का टीआरपी पर दबदबा कायम

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' टेलीविजन चार्ट पर कब्जा किए हुए है। अपने लॉन्च के बाद से यह शो लगातार टीआरपी रैंकिंग में टॉप पर बना हुआ है। 'अनुपमा', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे कई सीरियल को पछाड़ दिया है। स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय के साथ शो में रोहित सुचांती, अमन गांधी, शगुन शर्मा, शक्ति आनंद, बरखा बिष्ट, तनीषा मेहता और सुमीत सचदेव जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

ये भी पढे़ं-

अक्षय कुमार को गुलशन ग्रोवर और शक्ति कपूर ने दी धमकी, मांगे 1 करोड़ रुपये, सेट से फनी Video वायरल

न 'भारत एक खोज' - न 'विक्रम-बेताल', 34 साल पहले इस शो का था अलग ही जलवा, IMDb पर मिली 9.3 रेटिंग