A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KSBKBT 2 की नई एंट्री से होगा धमाका, तुलसी के उड़ेंगे होश, करण-नंदिनी की जिंदगी में मचेगी हलचल

KSBKBT 2 की नई एंट्री से होगा धमाका, तुलसी के उड़ेंगे होश, करण-नंदिनी की जिंदगी में मचेगी हलचल

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के अपकमिंग एपिसोड में सरप्राइज एंट्री से तहलका मचाने वाला है। वहीं, तुलसी की जिंदगी एक बार फिर परिवार और इमोशनल उथल-पुथल के बीच फंस जाएगी।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@STARPLUS तुलसी

स्मृति ईरानी के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के दूसरे सीजन का आने वाला एपिसोड एक रोमांचक अपडेट लेकर आने वाला है। मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है, जिससे फैंस के बीच काफी हलचल मच गई है। हाल ही में आए इस प्रोमो से एक बड़े ट्विस्ट को लेकर संकेत मिला है, जो कहानी को पूरी तरह से बदल सकता है और शो का सबसे हैरान करने वाला मोड़ लेकर आ सकता है। गौतम विरानी के बाद अब फिर एक और पुराने किरदार की वापसी हुई है, जिसे देख दर्शकों के भी होश उड़ाने वाले हैं। अंश गुजराल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में वापसी कर रहे हैं, जिसे तुलसी ने गोली मारी थी।

तुलसी की जिंदगी में नई एंट्री

प्रोमो में तुलसी एक भयानक पल को याद करती है, जब उसने अपने बेटे अंश गुजराल को मार दिया था। यह भावुक याद एक तनावपूर्ण माहौल बना देती है, जो दर्शकों को उन झगड़ों की याद दिलाती है जो कभी विरानी परिवार की पहचान हुआ करते थे। जैसे ही वह उस मुश्किल दौर को याद करती है। कहानी में एक अजीब मोड़ आता है, कोई अचानक उसके दरवाजे पर दस्तक देता है, जिससे वह पूरी तरह से हैरान रह जाती है। प्रोमो में उस रहस्यमयी मेहमान को लेकर सिर्फ हिंट दी गई है, जिससे दर्शक उस व्यक्ति के बारे में अंदाजे लगा रहे हैं। कई फैंस का मानना ​​है कि अगले ट्रैक में अंश गुजराल के बेटे की एंट्री होगी, जिससे कहानी में अगली पीढ़ी की शुरुआत होगी।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आकाशदीप सहगल की वापसी?

नए सीजन में आकाशदीप सहगल की एंट्री को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। अब अंश का किरदार निभाने वाले एक्टर आकाशदीप सहगल ने कहा कि वह शो में वापस नहीं आ रहे हैं, लेकिन उनकी आगे की पीढ़ी नजर आ सकती है। नए किरदार को लेकर बना यह रहस्य लोगों की उत्सुकता को और भी बढ़ा रहा है। ऐसी अफवाहें हैं कि कोई मशहूर टीवी एक्टर अंश के बेटे का किरदार निभा सकता है, लेकिन इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि अंश के बेटे के आने से कहानी में नया ड्रामा और टकराव देखने को मिलेगा। इससे पुराने जख्म फिर से हरे हो जाएं और परिवार में नए तनाव पैदा हो जाएं। 

ये भी पढे़ं-

क्या अशनीर ग्रोवर की बायोपिक में नजर आएंगे आमिर खान के भांजे? इमरान खान ने अफवाहों पर लगाया विराम

एक्टिंग छोड़ एक्टर ने चुनी धर्म की राह? आध्यात्मिक बदलाव पर दी सफाई, कभी तलाकशुदा एक्ट्रेस से जुड़ा था नाम