क्या अशनीर ग्रोवर की बायोपिक में नजर आएंगे आमिर खान के भांजे? इमरान खान ने अफवाहों पर लगाया विराम
क्या अशनीर ग्रोवर की बायोपिक में नजर आएंगे आमिर खान के भांजे? इमरान खान ने अफवाहों पर लगाया विराम
एक्टर इमरान खान ने अशनीर ग्रोवर की बायोपिक में अपने रोल को लेकर सच बताया है। सोशल मीडिया पर अफवाहें है कि आमिर खान और श्रद्धा कपूर भी उनकी फिल्म में नजर आ सकते हैं।
हाल ही में इंटरनेट पर बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर पर बनने वाली बायोपिक की अफवाहों का बाजार गर्म रहा है और इस बायोपिक से जुड़े कलाकारों के नाम भी काफी चर्चा में थे। आमिर खान, श्रद्धा कपूर और इमरान खान का नाम सामने आया था, लेकिन ऐसा लगता है कि इन अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है।
2/7Image Source : Instagram/@imrankhan
अफवाहों के मुताबिक एक्टर इमरान खान भारत पे के सह-संस्थापक अशनीर का किरदार निभाने वाले थे, जबकि श्रद्धा उनकी पत्नी का रोल करने वाली थी। हालांकि, जब HT सिटी ने इमरान से बात की तो उन्होंने साफ तौर पर इससे इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'मैंने तो इस प्रोजेक्ट के बारे में सुना भी नहीं है। यह सच नहीं है।' कहा जा रहा था कि आमिर इस प्रोजेक्ट पर एक प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे थे।
एक्टर इमरान खान को आखिरी बार वीर दास की फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' में देखा गया था। खबरें यह भी थी कि इस आने वाली बायोपिक के लिए उन्हें लुक टेस्ट के लिए बुलाया गया था। इमरान खान ने एंटरप्रेन्योर अशनीर ग्रोवर पर आधारित बायोपिक के लुक टेस्ट को भी अफवाह बताया।
4/7Image Source : Instagram/@ashneer.grover
मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक आमिर के सपोर्ट में आने वाली इस बायोपिक में सुपरस्टार के भांजे इमरान के अलावा श्रद्धा कपूर भी नजर आ सकती हैं। हालांकि, एक्ट्रेस इन खबरों पर अभी तक रिएक्ट नहीं किया है। वहीं, इमरान खान ने साफ कह दिया है, वह इसका हिस्सा नहीं होंगे।
5/7Image Source : Instagram/@ashneer.grover
BharatPe के सह-संस्थापक अशनीर तब सुर्खियों में आए, जब वे रियलिटी शो 'Shark Tank India' में एक इन्वेस्टर के तौर पर नजर आए। शो के दौरान उनका एक डायलॉग, जिसमें 'दोगलापन' शब्द शामिल था। इतना ज्यादा वायरल हुआ कि उस पर अशनीर ने खुद एक किताब लिख डाली, जिसका टाइटल- 'दोगलापन : द हार्ड ट्रुथ अबाउट लाइफ एंड स्टार्ट-अप्स' है।
6/7Image Source : Instagram/@ashneer.grover
अशनीर ग्रोवर बिजनेस की दुनिया के अलावा अपने रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के लिए भी काफी चर्चा में रहे हैं। वह अपने बेबाक बयान की वजह से भी हमेशा खबरों में बने रहते हैं। उन्हें 2024 में सलमान खान के साथ 'बिग बॉस 18' के स्टेज पर भी देखा गया था। अशनीर ग्रोवर भारत पे के सह-संस्थापक भी हैं। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) अहमदाबाद से पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया।
7/7Image Source : Instagram/@imrankhan
वहीं, इमरान 'अधूरे हम अधूरे तुम' के साथ धूम मचाने को तैयार हैं, जो एक नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फिल्म है। हाल ही में एक्टर इमरान खान ने 10 साल के ब्रेक के बाद वीर दास की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' से शरारती विंक के रूप में स्क्रीन पर वापसी की। आमिर खान द्वारा प्रोड्यूस की गई इस स्पाई कॉमेडी में इमरान एक इंटरनेशनल सुपरमॉडल मिलिंद मोरिया के किरदार में नजर आएंगे।