1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KSBKBT 2: करण के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खुलासा, क्या तुलसी का सौतेला बेटा बचाएगा रिश्ता?

KSBKBT 2: करण के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खुलासा, क्या तुलसी का सौतेला बेटा बचाएगा रिश्ता?

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में करण के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खुलासा होने वाला है। दूसरी ओर, सुमीत सचदेव उर्फ गौतम विरानी की एंट्री से नंदिनी की जिंदगी में बड़ा बदलाव आएगा। तुलसी का सौतेला बेटा ​​गोम्जी परिवार का रक्षक बनेगा।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@STARPLUS क्योंकि सास भी कभी बहू थी में बड़ा धमाका

स्टार प्लस के लोकप्रिय शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में करण का सबसे बड़ा राज खुलने वाला है, जिसके बाद नंदिनी एक हैरान करने वाला फैसला लेती है। अपकमिंग ट्रैक के जरिए मेकर्स दर्शकों को अपनी ओर खींचने के लिए जबरदस्त इमोशनल ड्रामा तैयार रहे हैं। कहानी में आगे दिखाया जाएगा कि नंदिनी का शक तब और गहरा हो जाता है, जब उसे पता चला कि करण ने अपनी शादी की सालगिरह का केक ऑर्डर किया है। हैरानी की बात यह है कि उस दिन करण और नंदिनी की एनिवर्सरी भी नहीं थी, ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इस मिस्ट्री केक के पीछे क्या राज है?

करण के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का राज

नंदिनी अपने पति करण पर शक न करने के लिए पहले खुद को समझाती है, लेकिन उसका मन नहीं मानता है और मालाबार हिल्स के राज को सुलझाने के लिए वह उसका पीछा करती है। करण को एक औरत के साथ देखकर नंदिनी पूरी तरह टूट जाती है और उसे पता चलता है कि उन दोनों का एक बेटा भी है। करण और उस औरत के बीच की बातचीत और जिस तरह से वे एक-दूसरे से मिले और दोस्ताना अंदाज में गले लगे, उससे ऐसा लगा कि वे दोनों एक कपल हैं।

करण ने दिया नंदिनी को धोखा

नंदिनी की जिंदगी में ये दुखद मोड़ क्या हंगामा करने वाला है। यह आने वाले एपिसोड में देखने को मिलने वाला है। वह यह सोचकर हैरान रह जाती है कि करण उसके साथ इतना बड़ा धोखा कैसे कर सकता है, जबकि वह हमेशा से करण के लिए सब कुछ थी। अभी यह पता नहीं चला है कि करण के बारे में नंदिनी का अंदाजा सच है या नहीं, लेकिन करण के पीछे कोई और भी है।

करण-नंदिनी की शादी बचाएगा गौतम

वह इंसान कोई और नहीं बल्कि गौतम है, जिसने आर्यन को करण और मालाबार हिल्स के कनेक्शन का पता लगाने के लिए पहले ही भेज दिया है। देखते हैं कि क्या गौतम समय रहते करण का सच जान पाता है और करण-नंदिनी का रिश्ता टूटने से बचाता है। ठीक वैसे ही जैसे उसने पहले मिहिर और तुलसी के बीच की गलतफहमी को नोइना का छिपा हुआ सच सामने लाकर सुलझाया था। आने वाले एपिसोड में बहुत सारे धांसू ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं, जिन्हें देख आपके होश उड़ाने वाले हैं।

ये भी पढ़ें-

साध्वी सतीश सैल कौन हैं? जीता फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का ताज, दमदार जवाब के मुरीद हुए जज

'दृश्यम 3' डायरेक्टर अभिषेक पाठक बने पिता, पत्नी शिवालिका ने बेटी को दिया जन्म, अक्षय तृतीया में घर गूंजी किलकारी