1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नंदिनी ने करण के खिलाफ उठाई आवाज, गौतम के रहस्य ने बढ़ाई बेचैनी

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नंदिनी ने करण के खिलाफ उठाई आवाज, गौतम के रहस्य ने बढ़ाई बेचैनी

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि तुलसी के घर से जाते ही सबकुछ बर्बाद हो जाएगा। नंदिनी अपने बेटे के लिए बड़ा कदम उठाती है और गौतम से मदद की गुहार लगाती है।

kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB FROM JIOHOTSTAR तुलसी, करण, नंदिनी

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के अपकमिंग एपिसोड में बहुत कुछ देखने को मिलने वाला है, जिसके बाद कहानी एक नया मोड़ ले लेगी। भले ही यह शो टीआरपी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा है, लेकिन मेकर्स ने अभी तक हार नहीं मानी है और कहानी में नए बदलाव कर रहा है। ऐसे में वह दर्शकों को कहानी से बंधे रखने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि तुलसी के जाने के बाद शांति निकेतन के हालात बदलने लगे हैं और एक अचानक ट्विस्ट तब आता है, जब स्टार प्लस के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में करण के बेटे रौनक को अरेस्ट कर लिया जाता है।

बेटे रौनक के लिए करण से मदद मांगेगी नंदिनी

करण मदद के लिए गौतम के सामने झुकने से मना कर देता है। उसे लगता है कि वह अकेले ही रौनक को बचा सकता है, लेकिन गौतम अपनी बात पर अड़ा रहता है और जब तक करण खुद न कहे। वह बीच में आने को तैयार नहीं होता। करण तब हैरान रह जाता है, जब उसे रौनक की बेल दिलाने के लिए कोई वकील नहीं मिलता।

करण ने गौतम के सामने टेके घुटने

आखिरकार नंदिनी अपने बेटे के लिए एक हिम्मत वाला कदम उठाती है और गौतम से मदद की गुहार लगाती है। गौतम मान जाता है, लेकिन उसके सामने एक शर्त रखने के बाद। वह मांग करता है कि नंदिनी करण को खुद उससे मदद मांगने के लिए मनाए। हालांकि, करण मना करता है और नंदिनी उसे याद दिलाती है कि वह अभी भी पार्थ की मौत के लिए तुलसी को दोषी मानता है, लेकिन चेतावनी देती है कि अगर रौनक को कुछ हुआ तो उसकी जिम्मेदारी उसकी होगी।

रौनक की चिंता में करण की उड़ी नींद

पार्थ की मौत की यादों से परेशान करण आखिरकार मान जाता है और गौतम से रौनक को बचाने के लिए कहता है। गौतम मान जाता है, जिससे शांति निकेतन में एक नया तूफान आने वाला है, क्योंकि मिहिर का लंबे समय से छिपा राज सामने आने वाला है। इसके पहले देखने को मिला था कि करण और गौतम अपनी मां तुलसी से एक राज छुपा रहे हैं, जिसके सामने आते ही बहुत बड़ा तमाशा होने वाला है।

ये भी पढे़ं - KSBKBT 2 में होगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, क्या तुलसी के पति मिहिर की हो गई मौत? सच छिपा रहे करण और गौतम

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी-नंदिनी के छिपे सच से उठा पर्दा, क्या शोभा बनेगी दुश्मन?