A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KSBKBT 2 Promo: नोयना की आखिरी इच्छा सुन तुलसी के उड़े होश, मिहीर की बोलती हुई बंद

KSBKBT 2 Promo: नोयना की आखिरी इच्छा सुन तुलसी के उड़े होश, मिहीर की बोलती हुई बंद

स्मृति ईरानी और ​​अमर उपाध्याय का मशहूर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' टीआरपी में कब्जा किए हुए है। अब शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें नोयना की आखिरी इच्छा सुन तुलसी और मिहीर के होश उड़ने वाले हैं।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@STARPLUS मिहीर, तुलसी, नोयना

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि 6 साल बाद तुलसी और मिहीर फिर से एक साथ विरानी हाउस में रहेंगे। एकता कपूर के शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें आने वाले धमाकेदार ट्विस्ट की झलक देखने को मिलेगी। नोयना की बीमारी का सच तुलसी और मिहीर के साथ-साथ विनारी परिवार को भी पता चलने वाला है, जिसके बाद सभी के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। स्मृति ईरानी और ​​अमर उपाध्याय के सीरियल में ऋतिक और मुन्नी की शादी हो चुकी है, लेकिन मिताली उन्हें परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। वहीं नोयना की आखिरी इच्छा सुन तुलसी हैरान रह जाएगी।

मिहीर की जिंदगी में तुलसी की हुई वापसी

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के नए प्रोमो वीडियो में देखने को मिलेगा कि तुलसी को नोयना की बीमारी का पता चल जाता है, लेकिन उसकी आखिरी इच्छा सुन तुलसी खुद को संभाल नहीं पाती है। इस नए प्रोमो ने दर्शकों के बीच अपकमिंग एपिसोड को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। वीडियो में दिखाया गया कि मिहीर तुलसी की घरवापसी से बहुत खुश है और वह पूजा करते दिखाई देता है। मिहीर तुलसी के पौधे को पानी देता हुए कहता है, 'तुलसी के वापस आने से हमारे आंगन की तुलसी ही नहीं, हम सब की जिंदगी हरी-भरी हो जाएगी।' दूसरी ओर तुलसी अस्पताल में नोयना दो देखती है। तुलसी को नोयना की बहन से पता चलता है कि उसे ब्लड कैंसर है और वह कुछ ही दिनों की मेहमान है।

तुलसी की सौतन बनेगी नोयना

प्रोमो में आगे देखने को मिलता है कि नोयना अपनी आखिरी इच्छा अपनी बहन को बताती है, जिसके बारे में तुलसी को भी पता चल जाता है। वह कहती है, 'मैं मिहीर की पत्नी बनकर मरना चाहती हूं।' 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का ये प्रोमो शेयर करते हुए, मेकर्स ने लिखा, 'नोयना की कुछ आखिरी सांसें… और एक आखिरी ख्वाहिश- मिहिर से शादी, जिसने कभी तुलसी से सब कुछ छीन लिया था… आज वही मांग रही है उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा हिस्सा। अब क्या होगा तुलसी का फैसला?'

नोयना की आखिरी इच्छा होगी पूरी?

मिहीर को लगता है कि नोयना अब उसकी जिंदगी से जा चुकी है और उसे उम्मीद है कि तुलसी शांतिनिकेतन लौट आएगी ताकि वे आखिरकार अपनी पिछली गलतफहमियों को सुलझा सकें, लेकिन सबसे बड़ा धमाका अभी बाकी है। नोयना अपनी आखिरी इच्छा जाहिर करती है कि वह मिहिर की पत्नी के रूप में ही मरना चाहती है। हालांकि, तुलसी और मिहिर अभी भी कानूनी तौर पर शादीशुदा हैं। नोयना की यह गुजारिश सिर्फ भावुक ही नहीं, बल्कि बेहद पेचीदा भी है जो तुलसी को एक अजीब स्थिति में डाल देती है। क्या तुलसी एक मरती हुई औरत की आखिरी इच्छा का मान रखेगी या वह सब भूलकर नई जिंदगी शुरू करेगी?

ये भी पढे़ं-

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में आएगा जनरेशन लीप? अरमान-अभिरा की कहानी होगी खत्म, राजन शाही ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

2021 की धांसू सस्पेंस थ्रिलर फिल्म, 2 घंटा 16 मिनट में भी नहीं पकड़ पाएंगे कातिल, देख हो जाएगी सिट्टी-पिट्टी गुम