टीवी का लोकप्रिय टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' अभी अपनी चौथी पीढ़ी की कहानी दिखा रहा है और टीआरपी में बने रहने के लिए मेकर्स कड़ी मेहनत कर रहे हैं। शो की मौजूदा कहानी समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित आगे बढ़ा रहे हैं, जिन्होंने शो की विरासत को संभाला और नए अंदाज में कहानी को आगे ले जा रहे हैं। पिछले कुछ सालों में शो में कई बार पीढ़ियों का बदलाव देखने को मिला है। कहानी के अनुसार हर बार नए किरदार और नई कहानियां देखने को मिली। हर एपिसोड में जबरदस्त इमोशनल ड्रामा देखने को मिला, जो इसकी खासियत है।
समृद्धि शुक्ला-रोहित पुरोहित की हुई छुट्टी?
पिछले कुछ महीनों से 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को रेटिंग्स के मामले में अपनी कहानी की वजह से चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार आ रही रिपोर्ट्स से पता चलता है कि शो की टीआरपी उम्मीद के मुताबिक नहीं आ रही है, जिससे शो में होने वाले कुछ बड़े बदलावों की अटकलें लगाई जा रही हैं। शो को लेकर चल रही कई अफवाहों में से एक सबसे बड़ी बात यह कही जा रही है कि शो के मेकर्स दर्शकों को वापस लाने और कहानी में एक नया दौर शुरू करने के लिए एक बार फिर लीप लाने वाले हैं। साथ ही समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित शो को अलविदा कहने वाले हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा लीप?
इन रिपोर्ट्स के बीच, शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने अब अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और इन अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए इन अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए, उन्होंने लिखा कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है में किसी भी तरह के लीप के बारे में नहीं सोचा गया है। थू-थू-थू। कृपया झूठी खबरें न फैलाएं।' इन दावों को खारिज करते हुए, राजन शाही ने संकेत दिया है कि फिलहाल कहानी में 'जेनरेशनल लीप' के जरिए कहानी या किरदार में कोई बदलाव नहीं होने वाला है। मेकर्स कुछ और प्लान कर रहे हैं, जिसका असर टीआरपी में भी देखने को मिलने वाला है।
मायरा के सामने खुला अरमान-अभिरा का राज
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि मायरा को अपनी असली मां अभिरा के बारे में पता चल गया है, जो अरमान के साथ होली पर भी नजर आ चुकी है। अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि मायरा को एहसास होता है कि उसने अरमान से जो कहा वह गलत था और वह अपने पापा से माफी मांगती है। दूसरी ओर, अभिरा सोचती है कि क्या उसकी बेटी उसे कभी माफ करेगी या नहीं।
ये भी पढे़ं-
The 50 Grand Finale: कब होगा 'द फिफ्टी' का ग्रैंड फिनाले? टॉप 4 फाइनलिस्ट का हुआ खुलासा