1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. TRP में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की बादशाहत बरकरार, जानें क्या है सफलता की वजह?

TRP में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की बादशाहत बरकरार, जानें क्या है सफलता की वजह?

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 अपनी कहानी की वजह से 10वें हफ्ते में भी टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है। एकता कपूर के शो का रीबूट वर्जन पिछले दो महीने से टीवी पर नंबर वन बना हुआ है। आइए स्मृति ईरानी के शो की सफलता के पीछे के 3 बड़े कारणों जानते हैं।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@SMRITIIRANIOFFICIAL टीआरपी में क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का दबदबा कायम

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया (BARC) की 10वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट सामने आ चुकी है, जिसमें एक बार फिर स्मृति ईरानी स्टारर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' नंबर वन पर बना हुआ है, जबकि 'अनुपमा' दूसरे नंबर पर कब्जा किए। वहीं, इस हफ्ते 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की रेटिंग में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला। 'तुम से तुम तक' भी टॉप परफॉर्मर्स में शामिल है और पिछले कुछ हफ्तों से अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। चार्ट के बीच में मौजूद कई शोज के बीच काफी कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस बार की टीआरपी टॉप 10 की लिस्ट में बड़ा पुराने और कुछ नए शोज जलवा देखने को मिला, लेकिन क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2.0 अपनी 3 खासियत की वजह से छाया हुआ है।

टीआरपी में छाया स्मृति ईरानी का शो

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' पिछले दो महीने से TRP लिस्ट में नंबर वन पर बना हुआ है, जिसकी टक्कर 'अनुपमा' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे शोज से है। हालांकि, इसकी रेटिंग में कोई गिरवाट देखने को नहीं मिल रही है। अब अपनी कहानी की वजह से टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है। एकता कपूर ने जुलाई 2025 में अपने मशहूर शो का रीबूट वर्जन लॉन्च किया था। यहां जानें स्मृति ईरानी के शो की सफलता के पीछे के वो बड़े कारणों, जो इसे टीवी के नए और पुराने शो से बेहतर बनता है।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की सफलता का कारण

स्मृति ईरानी और ​​अमर उपाध्याय का मशहूर सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की सफलता के पीछे तीन बड़े कारण हैं। इस सीरियल के हर हफ्ते टीआरपी लिस्ट में टॉप पर रहने के पीछे सबसे पहला कारण है। इसकी नई कहानी, जिसमें भरपूर इमोशन के साथ-साथ नए जबरदस्त ट्विस्ट भी देखने को मिलते हैं। इसके हिट होने का दूसरे कारण में से एक टीवी शो के एपिसोड टेलीकास्ट होने से कुछ घंटे पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एपिसोड अपलोड किए जाते हैं। तीसरी और आखिरी वजह यह है कि शो में कहानी के अनुसार किरदार में बदलाव और नई एंट्री होती है, जो इसे बाकी डेली सोप से अलग बनता है।

ये भी पढे़ं-

KSBKBT 2 Promo: नोयना की आखिरी इच्छा सुन तुलसी के उड़े होश, मिहीर की बोलती हुई बंद

वायरल मीम से मिला तगड़ा जुगाड़, पाकिस्तान में बैन 'धुरंधर 2' फिर भी इस तरकीब से फिल्म देखने में मिलेगी मदद