'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में 18 मार्च को रिलीज हो चुकी है, जिसे लेकर लोगों के बीच जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है। भारत में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और गौरव गेरा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही तहलका मचा दिया है और अब इसके वायरल मीम लोगों के बीच चर्चा में बने हुए हैं। जैसे ही 'धुरंधर: द रिवेंज' ने दस्तक दी, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। इन मीम्स में यह दिखाया गया कि पाकिस्तान के दर्शक अभी भी इस फिल्म को देखने के तरीके ढूंढ रहे हैं।
पाकिस्तानी कैसे देखे सकते हैं 'धुरंधर 2'?
सोशल मीडिया पर एक मीम तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान में बैन 'धुरंधर 2' देखने का तरीका बताया जा रहा है। इस वायरल मीम में लिखा था, 'धुरंधर-2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। #dhurandhar #Dhurandhar2। वहीं दूसरी ओर, पाकिस्तानी: VPN ऑन करो, VPN ऑन करो।' इस वायरल मीम का मतलब है कि अगर पाकिस्तान की आवाम यह भारतीय फिल्म देखना चाहती है तो वह VPN के जरिए देख सकते हैं। इसी तरह फिल्म को लेकर कई तरह के मीम वायरल हो रहे हैं, जो चर्चा में बने हुए हैं।
बैन के बावजूद पाकिस्तान में छाई धुरंधर
बैन होने के बावजूद 'धुरंधर' को लेकर पाकिस्तान के लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिला, जिसकी वजह से पायरेसी में भी तेजी आई है। पाकिस्तान में सिर्फ दो हफ्तों के अंदर ही इस फिल्म के कम से कम 20 लाख अवैध डाउनलोड रिकॉर्ड किए गए। यूट्यूबर कार्ल रॉक ने हाल ही में बताया था कि कराची के रेनबो सेंटर में इस फिल्म की पायरेटेड कॉपियां खुलेआम सिर्फ 50 PKR (लगभग 16 रुपये) में बेची जा रही थीं।
धुरंधर 2 का जलवा बरकरार
पूरी स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस के दम पर 'धुरंधर 2' ने 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी को लेकर लोगों में फिर से जोश भर दिया है। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस सीक्वल फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को 18 मार्च को पेड प्रीव्यू के बाद 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। जासूसी पर आधारित इस फिल्म ने दर्शकों का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींचा है और कई बॉलीवुड हस्तियों से भी तारीफ बटोर रही है।
ये भी पढ़ें-
KSBKBT 2 Promo: नोयना की आखिरी इच्छा सुन तुलसी के उड़े होश, मिहीर की बोलती हुई बंद