1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KSBKBT 2 में तुलसी करेगी समायरा का पर्दाफाश, तृप्ति की एक घटिया चाल से बर्बाद होगा शांतिनिकेतन

KSBKBT 2 में तुलसी करेगी समायरा का पर्दाफाश, तृप्ति की एक घटिया चाल से बर्बाद होगा शांतिनिकेतन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में देखने को मिलेगा कि तुलसी अपने बेटे करण की बेटी समायरा का सबसे बड़ा राज खोलने वाली है। शांतिनिकेतन को बचाने के लिए तुलसी अपनी सबसे बड़ी दुश्मन तृप्ति के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB FROM JIOHOTSTAR YT तुलसी और समायरा

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा धमाका होने वाला है। कहानी में जबरदस्त इमोशनल ड्रामा देखने को मिलने वाला है, जिसके बारे में दर्शकों को ने सोचा भी नहीं होगा। एक तरफ, जहां समायरा अपने परिवार को धोखा देती है तो वहीं तुलसी उसका असली चेहरा सब के सामने लाने वाली है। तुलसी जल्द ही समायरा और सिड के प्यार का खुलासा करने वाली है। हानी में इमोशनल ड्रामा यही खत्म नहीं होता है। आगे बहुत कुछ देखने को मिलने वाला है, जैसे ही शांतिनिकेतन में तृप्ति की एंट्री होगी। इस एंट्री के बाद घर का माहौल पूरी तरह बदलने वाला है।

तुलसी और तृप्ति में छिड़ी जंग

क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2 में तृप्ति और तुलसी के बीच एक बार फिर खतरनाक लड़ाई देखने को मिलेगी। कहानी में आगे देखने को मिलेगा कि तृप्ति एक बार फिर से बदला लेने के लिए विरानी परिवार की कमजोर कड़ी समायरा को अपने जाल में फंसाती है। बालाजी टेलीफिल्म्स के मशहूर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का दूसरा सीजन पुरानी यादें ताजा कर रहा है और तुलसी के संघर्षों को फिर से सामने ला रहा है। आपसी मतभेद, ट्विस्ट और पुरानी विलेन्स की चौंकाने वाली वापसी के बीच तृप्ति की वापसी ने तुलसी की जिंदगी में तूफान ला दिया है।

समायरा की वजह से विरानी परिवार पर आई मुसीबत

अपकमिंग कहानी के अनुसार तृप्ति विरानी परिवार और खासकर तुलसी, जिसे वह अपनी सबसे बड़ी दुश्मन मानती है। उनके खिलाफ बदला लेने की अपनी चाल शुरू करती है। तुलसी को बर्बाद करने के पक्के इरादे के साथ तृप्ति परिवार की कमजोर कड़ी समायरा को निशाना बनाकर उसके परिवार को बर्बाद करने का मौका ढूंढती है। समायरा का इस्तेमाल करके वह शांतिनिकेतन में कदम रखती है और सिड के साथ उसके रिश्ते का ऑफर रखती है। करण पहले तो मना करता है, लेकिन समायरा सिड के लिए अपने प्यार का इजहार करती है। यह सुन करण हैरान रह जाता है, क्योंकि उसे लगता था कि उसके बच्चे उससे कभी कुछ नहीं छिपाते।

तृप्ति की घटिया चाल से बर्बाद होगा शांतिनिकेतन

बिजनेस की मुश्किलों में फंसे करण को अपनी बातों में फंसाकर तृप्ति उसे इस रिश्ते को मंजूर करने के लिए मजबूर कर देती है। वह तुलसी को चुनौती देती है और कहती है कि वह उसकी जिंदगी में वापस आ गई है। अब करण और समायरा दोनों पर उसका कंट्रोल है। तुलसी तूफान का सामना करने को तैयार, लेकिन परिवार के सपोर्ट का इंतजार करती है। हालांकि, तुलसी डटी रहती है और तृप्ति को याद दिलाती है कि उसने पहले भी कई तूफानों का सामना किया है और वह इसका भी सामना करने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें - 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी ने खोली करण की पोल, मिहिर को लेकर खुला बड़ा राज

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में वैष्णवी देगी तुलसी को धोखा, तृप्ति से मिलाएगी हाथ