'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इन दिनों अपनी नई एंट्री, पुराने किरदार की वापसी के अलावा बेहतरीन कहानी के कारण सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। टीआरपी में स्मृति ईरानी का यह सीरियल पहले स्थान पर कब्जा किए हुए है। अब इसके अपकमिंग एपिसोड में कई बड़े धमाके देखने को मिलने वाले हैं। कहानी में दर्शकों को आगे देखने को मिलेगा कि रियो के साथ एक भयानक मुलाकात के बाद करण को नंदिनी की चिंता सताती है। दूसरी ओर, मिहिर खूबसूरत अंगूठी के साथ तुलसी को शादी के लिए प्रपोज करते दिखाई देने वाला है।
रेओ को देख फिर टूटी नंदिनी
क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2 के नए एपिसोड की शुरुआत शोभा के इस बात पर जोर देने से होती है कि तुलसी तुरंत जवाब दे और सस्पेंस खत्म करें। करण पार्किंग एरिया में जाता है, जबकि नंदिनी की टक्कर रियो से हो जाती है। नंदिनी को अंश के साथ बिताए अपने दर्दनाक पल याद आते हैं, वह बेहोश हो जाती है और रियो उसे होश में लाता है। करण को वहां देखकर वह हैरान रह जाता है, लेकिन नियति की मानसिक हालत के बारे में सोचकर वह करण का सामना न करने का फैसला करता है और फिर तेजी से वहां से भाग निकलती है।
तुलसी ने मिहिर से शादी करने से क्यों किया मना
नंदिनी जो पूरी तरह से टूट चुकी है, वह करण को बताती है कि उसने रियो को देखा था। करण परेशान हो जाता है और नंदिनी को घर ले जाता है। वह तुलसी को नंदिनी की रियो के साथ हुई मुलाकात के बारे में बताता है। तुलसी, करण, नंदिनी और रियो के बारे में सोचती है और गुस्से में आकर मिहिर से शादी करने से मना कर देती है, जिससे मिहिर का दिल टूट जाता है। परी भी शादी करने से मना कर देती है और तुलसी गुस्से में वहां से चली जाती है।
तुलसी ने मिहिर का मैरिज प्रपोजल ठुकराया
मिहिर, तुलसी से शिकायत करता है कि उसने शादी करने से क्यों मना कर दिया। तुलसी उसे दुख पहुंचाने के लिए माफी मांगती है, लेकिन मिहिर उसे भरोसा दिलाता है कि वह उसके हर फैसले में उसका साथ देगा। फिर तुलसी, मिहिर को नंदिनी और रियो के बीच हुई मुलाकात के बारे में बताती है। मिहिर, तुलसी को दिलासा देता है कि वह चिंता न करें और वादा करता है कि वे मिलकर कोई न कोई हल जरूर निकाल लेंगे। दूसरी ओर, परी भी आर्यन से शादी नहीं करना का फैसला करती है, लेकिन तुलसी ऐलान करती है कि शादी तो वैसे ही होगी जैसा वह चाहती है।
ये भी पढे़ं-
आरती सिंह Laughter Chefs 3 पर हुईं भावुक, कृष्णा अभिषेक और सुनीता आहूजा के रीयूनियन पर जताई खुशी, बताई दिल की बात
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा की जिंदगी में नए शख्स की एंट्री, गैर मर्द संग पत्नी को देख अरमान के उड़े होश