आरती सिंह 'लाफ्टर शेफ्स 3' के लेटेस्ट एपिसोड में अपने भाई कृष्णा अभिषेक और भाभी कश्मीरा शाह का अपनी मामी सुनीता आहूजा के साथ लंबे समय बाद हुए रीयूनियन को देख भावुक हो गईं। यह एपिसोड दोनों के परिवार के लिए बहुत खास रहा, क्योंकि सुनीता आहूजा शो में गेस्ट के तौर पर आई थीं, जहां कृष्णा और कश्मीरा कंटेस्टेंट हैं। यह मिलन परिवार के बीच सालों से चली आ रही अनबन के बाद हुआ है।
आरती सिंह का कृष्णा और सुनीता के लिए खास पोस्ट
कृष्णा अभिषेक और सुनीता आहूजा के रीयूनियन के बाद आरती सिंह ने रविवार को सोशल मीडिया पर इस एपिसोड के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए, बताया कि स्क्रीन पर इस भावुक पल को देखते हुए वह अपने आंसू नहीं रोक पाईं। उन्होंने लिखा, 'और कल जब मैंने यह एपिसोड देखा तो मेरी आंखों से आंसू बह रहे थे... सबके लिए यह मामी डे था, लेकिन हमारे लिए यह कई सालों का सपना था... हमारा परिवार हमेशा से ही एक-दूसरे से जुड़ा हुआ और खुशहाल परिवार रहा है और फिर जैसा कि कहा जाता है कि 'वक्त होता है तो चीजें कभी-कभी खराब हो जाती हैं और सही वक्त पर सब सही हो जाता है।'
आरती सिंह की ख्वाहिश हुई पूरी
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'यह मिलन मेरी सालों से दिल से चाही गई ख्वाहिश थी और जिस तरह से यह हुआ है, वह सचमुच बहुत खूबसूरत है। कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह ने जिस तरह से माफ़ी मांगी है, मैं उन्हें पर्सनली जानती हूं और मुझे पता है कि वह कितनी सच्ची थी और सुनीता मामी, मुझे उनकी और ची ची मामा की बहुत ज्यादा याद आई और उनसे भी ज्यादा मुझे टीना आहूजा और यश की याद आई। मैं बस यही दुआ करती हूं कि हमारा गुस्सा या गलतफहमी कभी इतनी बड़ी न हो जाए कि हमें अपने प्यारों से इतने लंबे समय तक दूर रहना पड़े... हम बस अपने जिंदगी के खूबसूरत साल गंवा देते हैं।'
आरती सिंह को इस पल का है इंतजार
दिल को छू लेने वाली पोस्ट में एक्ट्रेस आरती ने इस रीयूनियन पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने नोट के अंत में कहा, 'मैं शुक्रगुजार हूं और बहुत खुश हूं। मेरा दिल खुशी से भरा है और मैं बस भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। मैं अपने पूरे खुशहाल परिवार की एक तस्वीर लेने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।'
ये भी पढे़ं-