'लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3' एक बार फिर अपने मजेदार और फनी कंटेंट की वजह से चर्चा में बनी हुई है। इसी बीच, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल और जन्नत जुबैर का एक वीडियो सामने आया है जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें अभिषेक और समर्थ अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के सामने जन्नत जुबैर से रोमांटिक बाते करते नजर आ रहे हैं। यह देख ईशा मालवीय का मुंह बन जाता है और वह अपना काम छोड़ उन्हें देखने लगती हैं। दोनों को एक ही लड़की से इश्कबाजी करते देखा जा सकता है। इनकी ये प्यारी सी नोक-झोंक सभी को खूब पसंद आ रही है।
जन्नत जुबैर से प्यार करने लगे समर्थ-अभिषेक
अली गोनी ने इस जोड़ी के बीच माहौल और मजेदार बना दिया। उन्होंने उन्हें 'छोटू' कहकर और किचन में अपने साइडकिक्स बता कर उन्हें खूब छेड़ा। उनके इस कमेंट ने न सिर्फ स्टूडियो को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया, बल्कि यह नया ट्रायंगल दर्शकों को भी काफी पसंद आ गया। समर्थ जुरेल एक्ट्रेस जन्नत जुबैर को कहते हैं, 'जान, जानू... इसमें टमाटर डलेंगे।' यह सुन सभी हंस पड़ते हैं। बाद में वह ड्रामा करते हैं ओर कहते हैं कि मेरे आंख में कुछ चला गया है, जिसके बाद जन्नत उनकी मदद करती दिखाई देती है। यह देख अभिषेक कुमार भी जन्नत जुबैर के पास आकर उनसे मदद मांगने लगते हैं। वहीं, ईशा मालवीय यह सब देख हैरान रह जाती हैं।
जन्नत जुबैर पर आया इन 2 एक्टर का दिल
वीडियो के आगे अभिषेक कुमार को यह कहते हुए सुना जाता है कि उन्हें और समर्थ जुरेल को हमेशा एक ही लड़की पसंद आती है। इस पर समर्थ कहता है, 'नहीं... तुम मेरी मोहब्बत हो।' बता दें कि अभिषेक और समर्थ पहले ईशा मालवीय से प्यार करते थे, लेकिन अब तीनों के रास्ते अलग हो चुके हैं। भारती सिंह के शो में इस बार कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, अली गोनी, जन्नत जुबैर, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, करण कुंद्रा, एल्विश यादव, विवियन डीसेना, ईशा सिंह, ईशा मालवीय, तेजस्वी प्रकाश, गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी हैं। कमाल की बात यह है कि ये प्रतियोगी दो टीमों में बंटे हुए हैं- छुरी और कांटा।
ये भी पढे़ं-
भारती सिंह ने दूसरे मैटरनिटी शूट की तस्वीरें की शेयर, ब्लू ड्रेस में बेबी बंप किया फ्लॉन्ट
स्वरा भास्कर के ससुर अस्पताल में भर्ती, इस गंभीर बीमारी के हुए शिकार, एक्ट्रेस ने फैंस से की खास अपील