1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. भारती सिंह ने दूसरे मैटरनिटी शूट की तस्वीरें की शेयर, ब्लू ड्रेस में बेबी बंप किया फ्लॉन्ट

भारती सिंह ने दूसरे मैटरनिटी शूट की तस्वीरें की शेयर, ब्लू ड्रेस में बेबी बंप किया फ्लॉन्ट

 Published : Nov 30, 2025 08:03 pm IST,  Updated : Nov 30, 2025 08:03 pm IST

भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने नए मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें कॉमेडी क्वीन ब्लू ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

Bharti Singh- India TV Hindi
भारती सिंह Image Source : INSTAGRAM/@BHARTI.LAUGHTERQUEEN

भारती सिंह ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह ब्लू फ्लोरल ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए कॉमेडी क्वीन ने बहुत ही प्यारा कैप्शन लिखा, 'दूसरा बेबी लिंबाचिया जल्द आ रहा है...' इस समय भारती सिंह अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के पीरियड को खूब एन्जॉय कर रही हैं। भारती सिंह अपने प्रेग्नेंसी के हर फेज को यादगार बनाना की कोशिश में लगी हुई है। उन्होंने अपने पति हर्ष लिंबाचिया और बेटे लक्ष्य यानी गोला के साथ जो मैटरनिटी फोटोशूट कराया ह, वो तेजी से वायरल हो रहा है।

भारती सिंह का मैटरनिटी फोटोशूट

भारती सिंह इस प्रेग्नेंसी फोटोशूट में ब्लू सिल्क गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिस पर बड़े सफेद फूल लगे थे। उन्होंने सिर्फ एक जोड़ी इयररिंग्स पहनी हैं और बालों को बीच से हाफ टाई किया। लुक को उन्होंने ब्राउन लिपस्टिक और हल्की स्मोकी आईज मेकअप से पूरा किया है। सेलेब्स भारती की इन तस्वीरों पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। भारती सिंह लंबे समय से दूसरे बच्चे की प्लानिंग को लेकर बातें कर रही थीं। उनका मन है कि उनका दूसरा बच्चा बेटी हो। भगवान की क्या मर्जी होगी, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन भारती हमेशा बेटी चाहने की इच्छा व्यक्त करती रही हैं।

भारती सिंह जल्द ही दूसरे बच्चे को देने वाली हैं जन्म

भारती सिंह ने अपनी प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट खास बनाने के लिए स्विट्जरलैंड की एक ट्रिप प्लान की थी। इसी ट्रिप पर भारती और हर्ष ने बताया कि गोला अब बड़ा भाई बनने वाला है और कुछ तस्वीरें शेयर कीं।

भारती सिंह लाफ्टर शेफ्स 3 कर रही होस्ट

वर्कफ्रंट पर बात करें तो भारती फिलहाल कलर्स चैनल के शो लाफ्टर शेफ सीजन 3 को होस्ट कर रही हैं। इस शो की होस्ट भारती सिंह और शेफ जज हरपाल सिंह सोखी हैं। प्रेगनेंसी के दौरान वह शूट कर रही हैं और पूरी टीम उनका खूब खयाल रख रही है। हाल ही में लाफ्टर शेफ्स की टीम ने भारती सिंह के लिए एक सरप्राइज बेबी शॉवर पार्टी रखी थी, जिसकी झलक उनके सोशल मीडिया पर देखने को मिली थी।

ये भी पढे़ं-

स्वरा भास्कर के ससुर अस्पताल में भर्ती, इस गंभीर बीमारी के हुए शिकार, एक्ट्रेस ने फैंस से की खास अपील

धुरंधर से पहले देखें सबसे हिंसक 5 फिल्में, nonstop खूनखराबा देख फटी रह जाएंगी आंखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन