'धुरंधर' से पहले देखें ये 5 सबसे हिंसक फिल्में, Nonstop खूनखराबा देख फटी रह जाएंगी आंखें
'धुरंधर' से पहले देखें ये 5 सबसे हिंसक फिल्में, Nonstop खूनखराबा देख फटी रह जाएंगी आंखें
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' 5 दिसंबर को रिलीज होगी। अगर आप भी इस हाई ऑक्टेन एक्शन फिल्म का बेसब्री से इंतजार है तो हम आपको 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप इससे पहले देख सकते हैं और उसमें इतना खूनखराबा है कि देख आपकी हालत खराब हो जाएगी।
Published : Nov 30, 2025 07:02 pm IST, Updated : Nov 30, 2025 07:02 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@ranveersingh
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' 5 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल भी हैं। इसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। अगर आपको भी इस हाई ऑक्टेन एक्शन फिल्म का बेसब्री से इंतजार है तो हम आपको 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप इससे पहले देख सकते हैं और उसमें इतना खूनखराबा है कि देख आपकी हालत खराब हो जाएगी। इन फिल्मों में भी बिल्कुल वैसा ही एक्शन, मार-पीट और खून खराबा है जो धुरंधर में भी दिखने को मिलेगा। ये फिल्में अपनी इंटेंस कहानी, डार्क टोन, बदले की थीम और हाई-वोल्टेज एक्शन की वजह से चर्चित हुईं।
2/7Image Source : Instagram/@ranveersingh
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है और फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन यह फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई है। इस मल्टीस्टारर फिल्म में बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार नजर आएंगे, जिसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
3/7Image Source : Instagram/@haneef_adeni
हनीफ अदेनी द्वारा निर्देशित उन्नी मुकुंदन और कबीर दुहन सिंह की फिल्म 'मार्को' 2024 की ब्लॉकबस्टर बन गई है, जिसने महज 23 दिनों में दुनिया भर में पर 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म को सबसे ज्यादा वॉयलेंट फिल्म का तमगा मिला था। ये कहानी एक गैंगस्टर की लाइफ पर थी, जिसमें मेकर्स ने खून की नदियां बहा दी थी। 'मार्को' 2019 की फिल्म 'मिखाइल' का स्पिन-ऑफ है। फिल्म में कबीर दुहान सिंह, दुर्वा ठाकर, एंसन पॉल, अर्जुन नंदकुमार, युक्ति तरेजा, अभिमन्यु शम्मी थिलकन, सिद्दीकी, जगदीश और रियाज खान जैसे कलाकार हैं।
4/7Image Source : Instagram/@animalthefilm
रणबीर कपूर के करियर की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक 'एनिमल' भी इस लिस्ट में शामिल है जिसे संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया था। ये एक एक्शन क्राइम ड्रामा फिल्म अपने खतरनाक खूनखराबा और हिंसा की वजह से आज तक चर्चा में बनी हुई है।
5/7Image Source : Instagram/@salaarthesaga
प्रभास की 'सालार' को कैसे भूल सकते हैं! 2023 की हिट फिल्मों में से यह एक थी, जिसमें प्रभास ने लार्जर-देन-लाईफ किरदार निभाया। फिल्म में शानदार फाइट सीन और खूनखराबे के दृश्य खूब थे और प्रभास कई जगह दुश्मनों को कुल्हाड़ी से कुचलते हुए दिखे। हालांकि 'सालार 2' की रिलीज डेट अभी तक आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुई है, लेकिन फिल्म पर काम चल रहा है और शूटिंग जारी है।
6/7Image Source : Instagram/@primevideoin
इस लिस्ट में 'किल' ने भी अपनी जगह बनाई है जो अपने खतरनाक एक्शन के लिए जानी जाती है। फिल्म में राघव जुयाल ने विलेन का किरदार निभाकर सभी को हैरान कर दिया, जबकि लीड रोल में 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' फेम लक्ष्य लालवानी नजर आए। यह एक ट्रेन बाउंड मिशन-फिल्म थी, जिसमें भरपूर खूनखराबा और एक्शन देखने को मिला। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
7/7Image Source : Instagram/@primevideoin
अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में मनोज बाजपेयी से लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आए थे। ये फिल्म अपनी कहानी, कास्ट और एक्शन के लिए खूब चर्चित रही है, जिसमें डार्क ह्यूमर और तगड़ी स्टोरीलाइन थी। फिल्म के पहले भाग में मनोज वाजपेयी, ऋचा चड्ढा, रीमा सेन, तिग्मांशु धूलिया, पंकज त्रिपाठी आदि कलाकार प्रमुख भुमिकाओं में है। दूसरे भाग में मनोज वाजपेयी के स्थान पर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी प्रमुख भूमिका में है। यह धनबाद, झारखंड के कोयला माफिया और तीन आपराधिक परिवारों के संघर्ष, राजनीति और प्रतिशोध पर केंद्रित है।