देसी ब्रांड ने लॉन्च किया RGB लाइट वाला पार्टी स्पीकर, 10 घंटे चलेगी बैटरी
देसी ब्रांड ने लॉन्च किया RGB लाइट वाला पार्टी स्पीकर, 10 घंटे चलेगी बैटरी
ऑडियो प्रोडक्ट बनाने वाली देसी कंपनी Ubon ने SP-50 पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किया है। उबोन का यह स्पीकर दमदार 4000mAh की बैटरी के साथ आता है। इसे सिंगल चार्ज में 10 घंटे तक यूज किया जा सकता है।
Published : Sep 18, 2026 07:45 pm IST, Updated : Sep 18, 2026 07:45 pm IST
1/5Image Source : Ubon
देसी ब्रांड Ubon ने अपनी Karaoke सीरीज में नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किया है। यह पोर्टेबल पार्टी स्पीकर वायरलेस माइक और डायनैमिक RGB लाइट्स के साथ आता है। साथ ही, इसमें तगड़ी बैटरी मिलती है। कंपनी का दावा है कि इस स्पीकर को एक बार चार्ज करके 10 घंटे तक यूज किया जा सकता है।
2/5Image Source : Ubon
Ubon SP-50 Sound Pro के फीचर्स की बात करें तो इसमें डायनैमिक इन्फिनिटी शेप वाले RGB लाइट्स लगे हैं। इस स्पीकर में वायरलेस माइक्रोफोन के साथ डुअल माइक कनेक्टिविटी भी मिलती है यानी आप एक एक्सटर्नल वायर्ड माइक भी इसमें लगा सकते हैं। इस स्पीकर के साथ मिलने वाले Karaoke माइक में वॉइस चेंजिंग फंक्शन मिलता है।
3/5Image Source : Ubon
स्पीकर के ऊपर में यूजर फ्रेंडली कंट्रोल बटन दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस स्पीकर में ब्लूटूथ 5.3, बिल्ट-इन FM जैसे फीचर्स दिए गए हैं। चार्जिंग के लिए इसमें USB Type C दिया गया है। आप अपने स्मार्टफोन के चार्जर से इस पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर को चार्ज कर सकते हैं।
4/5Image Source : Ubon
इस स्पीकर में 4000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसे एक बार चार्ज करने के बाद 10 घंटे तक म्यूजिक प्ले किया जा सकता है। इसमें पेन ड्राइव और माइक्रोएसडी कार्ड लगाकर भी गाने प्ले किए जा सकते हैं।
5/5Image Source : Ubon
Ubon के इस नए लॉन्च हुए स्पीकर की कीमत 4,99 रुपये है। इस स्पीकर को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट और अन्य रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं।