1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. घर के पंखे और खिड़कियां साफ करने के लिए आज़माए ये टिप्स, बिना मेहनत के निकल जाएगी गंदगी

घर के पंखे और खिड़कियां साफ करने के लिए आज़माए ये टिप्स, बिना मेहनत के निकल जाएगी गंदगी

दिवाली के त्यौहार से पहले पंखों और खिड़कियों पर जमी धूल-मिट्टी को हटाकर उसकी सफाई करने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें

Written By: Poonam Yadav
Published : Nov 02, 2026 09:33 pm IST,  Updated : Nov 02, 2026 09:41 pm IST
दिवाली के त्यौहार से पहले लोग अपने घर की सफाई में जूट जाते हैं। इस दौरान पंखों और खिड़कियों पर जमी धूल-मिट्टी हटाना सबसे मुश्किल काम होता है। अगर आप भी पंखों और खिड़कियों को एकदम अच्छी तरह से चमकाना चाहते हैं तो इन कुछ टिप्स को फॉलो करें
1/6 Image Source : UNSPLASH
दिवाली के त्यौहार से पहले लोग अपने घर की सफाई में जूट जाते हैं। इस दौरान पंखों और खिड़कियों पर जमी धूल-मिट्टी हटाना सबसे मुश्किल काम होता है। अगर आप भी पंखों और खिड़कियों को एकदम अच्छी तरह से चमकाना चाहते हैं तो इन कुछ टिप्स को फॉलो करें
तकिए के कवर का करें इस्तेमाल: पंखे पर जमी धूल और मिट्टी को साफ करने के लिए सबसे पहले स्विच बंद करें। अब पुराने तकिए का एक कवर लें और उसे पंखे की एक ब्लेड पर चढ़ाकर धीरे-धीरे बाहर की ओर खींचें। इससे सारी धूल कमरे में नीचे गिरने के बजाय सीधे तकिए के कवर के अंदर जमा हो जाएगी।
2/6 Image Source : UNSPLASH

लिक्विड घोल से करें सफाई: यदि पंखे पर तेल या जिद्दी चिकनाई जमी है, तो एक स्प्रे बोतल में 1 कप पानी, 2 चम्मच सफेद सिरका और आधा चम्मच डिशवॉश लिक्विड मिलाकर घोल तैयार करें। इसे माइक्रोफाइबर कपड़े पर हल्का स्प्रे करके ब्लेड साफ करें और फिर सूखे कपड़े से पोंछ दें।
3/6 Image Source : UNSPLASH
लिक्विड घोल से करें सफाई: यदि पंखे पर तेल या जिद्दी चिकनाई जमी है, तो एक स्प्रे बोतल में 1 कप पानी, 2 चम्मच सफेद सिरका और आधा चम्मच डिशवॉश लिक्विड मिलाकर घोल तैयार करें। इसे माइक्रोफाइबर कपड़े पर हल्का स्प्रे करके ब्लेड साफ करें और फिर सूखे कपड़े से पोंछ दें।
बिना सीढ़ी के ऐसे करें सफाई: अगर आपके घर में सीढ़ी या स्टूल नहीं है, तो किसी लंबे डंडे या वाइपर पर पुराना कपड़ा या टॉवल लपेटकर पंखे की पंखुड़ियां साफ कर सकते हैं।
4/6 Image Source : UNSPLASH
बिना सीढ़ी के ऐसे करें सफाई: अगर आपके घर में सीढ़ी या स्टूल नहीं है, तो किसी लंबे डंडे या वाइपर पर पुराना कपड़ा या टॉवल लपेटकर पंखे की पंखुड़ियां साफ कर सकते हैं।
माइक्रोफाइबर कपड़े से सफाई: अपनी खिड़की के कांच को साफ करने के लिए हमेशा माइक्रोफाइबर कपड़े या स्कॉचब्राइट का इस्तेमाल करें ताकि उस पर खरोंच न आएं। एक स्प्रे बोतल में 2 कप हल्का गर्म पानी, 1 कप सफेद सिरका और 1 चम्मच डिशवॉश लिक्विड मिलाएं और फिर इस लिक्विड को खिड़की के कांच पर स्प्रे करें और 2-3 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर माइक्रोफाइबर का इस्तेमाल करें।
5/6 Image Source : UNSPLASH

कोनों की सफाई: खिड़की के पटरियों और कोनों में जमी धूल को साफ करने के लिए आप पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं।
6/6 Image Source : UNSPLASH

Advertisement