'बिग बॉस 20' का आगाज हो चुका है और शो शुरू होने के दो दिनों के भीतर ही लड़ाई-झगड़ों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। शो में एंट्री लेते ही माही विज ने सभी पर अपना रौब जमाना शुरू कर दिया, जिससे कई कंटेस्टेंट परेशान दिखे। ईशा रिखी, अरिश्फा खान और अमन गांधी ने माही विज के बॉसी नेचर पर नाराजगी जाहिर की। वहीं कैप्टेंसी के दावेदार चुने जाने वाला टास्क भी खत्म हो चुका है। बिग बॉस के इस सीजन में मैरी कॉम ने भी बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है, जिन्होंने हाल ही में अपने बॉक्सिंग करियर पर बात की। ऑस्ट्रियाई एक्टर रोहेद खान के साथ बातचीत में मैरी कॉम ने अपने सफर पर बात की और साथ ही उन लोगों पर भड़कती दिखीं, जिन्होंने उनकी सफलता का क्रेडिट लेने की कोशिश की।
क्रेडिट लेने वालों पर भड़कीं मैरी कॉम
हाल ही में जियो हॉटस्टार के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नया प्रोमो साझा किया गया है, जिसमें मैरी कॉम और रोहेद खान आपस में बातचीत करते दिख रहे हैं। किचन एरिया में मैरी, रोहेद से अपनी सफलता के बारे में बात करती दिखीं। बातचीत के दौरान मैरी बताती हैं कि उन्हें इस बात पर बेहद गुस्सा आता है, जब लोग कहते हैं कि 'उन्होंने' (एक्स हसबैंड) ने उन्हें बनाया है। मैरी कहती हैं- 'वो कहते हैं मैंने बना दिया, मैंने किया। वो कभी खुद रिंग में नहीं उतरे, उन्होंने रिंग में मार नहीं खाई। उन्होंने थोड़ी न ट्रेनिंग की है। फिर भी शर्म नहीं आती- मैंने बनाया मैरी को। मैंने दिन रात बिना खाए, बिना सोए ट्रेनिंग की। आसान नहीं, करके देखो।'
रोहेद ने जताई सहमति
बातचीत के दौरान रोहेद, मैरी कॉम की बातों पर सहमति जताते दिखाई दिए और ईशा रिखी ने भी मैरी की बात पर सहमति दिखाई। रोहेद कहते हैं कि आज की दुनिया में अक्सर लोग चुप्पी को कमजोरी समझते हैं, लोग मान लेते हैं कि किसी का उन पर कंट्रोल है इसलिए वो चुप रहते हैं। लोग चुप रहना चुनते हैं तो लोग मान लेते हैं कि वे कमजोर हैं, वे ये नहीं समझ पाते कि कई बार चुप्पी सब्र और ताकत की निशानी होती है।
आम्रपाली दुबे-माही विज से भिड़ीं अरिश्फा खान
दूसरी तरफ अरिश्फा खान, आम्रपाली दुबे और माही विज से भिड़ती नजर आईं। अरिश्फा खुद को बच्ची कहे जाने पर नाराजगी जताते हुए कहती हैं- 'आप लोग रह रहे हैं मैं बच्ची हूं, लेकिन मेरा दिमाग आप सबसे तेज है।' इस पर आम्रपाली ने कहा - 'कट रही है, रील कट रही है। बस कर।' अरिश्फा का ये सुनते ही पारा हाई हो जाता है और कहती हैं कि उन्हें रील कटवाने की जरूरत नहीं है। आम्रपाली ने अरिश्फा को शांत रहने को कहा और तभी माही विज भी बहस में कूद जाती हैं, जिस पर अरिश्फा दोनों को पाखंडी कहती हैं। इस पर आम्रपाली और माही का पारा हाई हो जाता है और दोनों अरिश्फा को निशाने पर ले लेती हैं, जिसके चलते तीनों के बीच खूब लड़ाई होती है।
ये भी पढ़ेंः 'डॉन इन द हाउस', माही विज की 'बिग बॉस 20' में हुई एंट्री, एक्स हसबैंड जय भानुशाली का रिएक्शन वायरल