चर्चित रियेलिटी शो 'बिग बॉस 17' के विनर और स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं और अब एक बार फिर अपने एक पोस्ट के साथ वह चर्चा में आ गए हैं। मुनव्वर फारूकी के घर एक नए मेहमान ने दस्तक दी है। जी हां, स्टैंडअप कॉमेडियन एक बार फिर पापा बन गए हैं। मुनव्वर फारूकी और उनकी दूसरी बेगम मेहजबीन के घर उनकी पहली संतान का जन्म हुआ है, जिसके बारे में खुद मुनव्वर ने जानकारी दी है। स्टैंडअप कॉमेडिनय एक बेटी के पापा बने हैं। उन्होंने अस्पताल से कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें मेहजबीन और उनकी लाडली नजर आ रही हैं।
फिर पापा बने मुनव्वर फारूकी
मुनव्वर फारूकी ने 1 मई को देर रात एक पोस्ट शेयर करते हुए ये गुड न्यूज फैंस के साथ साझा की। उन्होंने अस्पताल से मेहजबीन और बेटी की झलक सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसमें मेहजबीन या उनकी बेटी का चेहरा तो नहीं दिख रहा, लेकिन पोस्ट में मुनव्वर की खुशी साफ झलक रही है। ये पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम एख रखा है। इसी के साथ उन्होंने लिखा- 'बरकत घर आई है। अल्हमदुलिल्लाह। दुआओं खास में याद रखें।'
सेलेब्स और फैंस दे रहे बधाई
मुनव्वर फारूकी के ये तस्वीरें शेयर करते ही बधाईयों का सैलाब उमड़ पड़ा। सेलेब्स और फैंस ने मुनव्वर और मेहजबीन फारूकी को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने लिखा, "बधाई हो भाई", वहीं जन्नत जुबैर ने कमेंट किया, "बहुत-बहुत मुबारक"। ओरहान अवतरामानी उर्फ ओरी, मेधा शंकर और दीया मिर्जा जैसी हस्तियों ने भी मुनव्वर फारूकी के पोस्ट को लाइक किया और कमेंट सेक्शन में उन्हें फिर पिता बनने की बधाई दी। वहीं मुनव्वर के फैंस भी इस गुड न्यूज को लेकर बेहद खुश हैं और कमेंट सेक्शन में कपल को बधाई दे रहे हैं।
मुनव्वर फारूकी और मेहजबीन की शादी
बता दें, बिग बॉस 17 की ट्रॉफी जीतने के कुछ महीने बाद ही मुनव्वर फारूकी ने मेकअप आर्टिस्ट मेहजबीन कोटवाला से शादी करके सबको हैरान कर दिया था। शो के दौरान मुनव्वर का नाम आयशा खान और नाजिला के साथ जुड़ा था, लेकिन बाहर आने के बाद उन्होंने अचानक मेहजबीन से शादी करके सबको चौंका दिया था। ये मुनव्वर और मेहजबीन दोनों की ही दूसरी शादी है। दोनों ने अपनी शादी को बेहद निजी रखा था और लंबे समय तक आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की थी। इसके बाद मुनव्वर ने फराह खान के व्लॉग में अपनी दूसरी शादी के बारे में खुलकर बात की और बताया कि उन्होंने अपने बेटे मिकेल के लिए मेहजबीन से दूसरी शादी का फैसला लिया था। बता दें, मुनव्वर की पहली शादी से एक बेटा मिकेल है और मेहजबीन की भी एक बेटी है, जिनकी परवरिश दोनों साथ कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः 'ये जवानी है दीवानी' की लारा का टूटा घर, शादी के 5 साल बाद पति से तलाक लेंगी एवलिन शर्मा, किसे मिलेगी बच्चे की जिम्मेदारी?
'भूत बंगला' ने निकाली बड़े-बड़ों की हेकड़ी, प्रभास की 'द राजा साब' को भी दी पटखनी, बनी 2026 की पांचवी बड़ी फिल्म