1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ये जवानी है दीवानी' की लारा का टूटा घर, शादी के 5 साल बाद पति से तलाक लेंगी एवलिन शर्मा, किसे मिलेगी बच्चे की जिम्मेदारी?

'ये जवानी है दीवानी' की लारा का टूटा घर, शादी के 5 साल बाद पति से तलाक लेंगी एवलिन शर्मा, किसे मिलेगी बच्चे की जिम्मेदारी?

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 02, 2026 07:02 am IST,  Updated : May 02, 2026 07:02 am IST

'ये जवानी है दीवानी' फेम एवलिन शर्मा ने शादी के 5 साल बाद पति तुषान भिंडी से तलाक लेने का फैसला किया है। एक्ट्रेस ने खुद पति के साथ तलाक की पुष्टि की। इसी के साथ एवलिन ने अपने दोनों बच्चों की परवरिश और कस्टडी के बारे में भी खुलकर बात की।

evelyn sharma- India TV Hindi
एवलिन शर्मा, तुषान भिंडी से लेंगी तलाक। Image Source : INSTAGRAM/@EVELYN_SHARMA

'ये जवानी है दीवानी' में लारा के किरदार से लाइमलाइट लूटने वाली एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने शादी के पांच साल बाद पति तुषान भिंडी से अलग होने का फैसला किया है और इसकी पुष्टि खुद एवलिन ने की है। एवलिन ने 2021 में डेंटल सर्जन तुषान भिंडी से शादी की थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से दोनों की मैरिड लाइफ कुछ ठीक नहीं चल रही है, जिसके चलते कपल ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। एवलिन और तुषान के दो बच्चे भी हैं, जिनकी परवरिश दोनों ने साथ मिलकर करने का फैसला लिया है। इस खबर के बाद एवलिन शर्मा के फैंस काफी हैरान हैं।

पति तुषान भिंडी से तलाक लेंगी एवलिन शर्मा 

एचटी सिटी से बात करते हुए एवलिन शर्मा ने तुषान भिंडी से अलग होने के फैसले की पुष्टि करते हुए कहा- “हां, हमने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है, मगर हम अपने दोनों बच्चों की परवरिश साथ मिलकर करेंगे और हमारा फोकस इसी पर है। हम रिक्वेस्ट करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए और हम सभी को भरोसा दिलाते हैं कि ये अलगाव पूरी तरह सौहार्दपूर्ण है। हम अपनी इस नई जिंदगी की नींव जिंदगीभर की दोस्ती और अपने बच्चों की को-पेरेंटिंग पर रख रहे हैं।”

एवलिन शर्मा और तुषानन भिंडी का रिलेशनशिप

एवलिन शर्मा और तुषान भिंडी के रिलेशनशिप की बात करें तो दोनों के रिलेशनशिप की शुरुआत 2018 में एक ब्लाइंड डेट के साथ शुरू हुई थी। दोनों ने करीब 3 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। इसी बीच सिडनी हार्बर ब्रिज के नजारे के सामने एक तुषान ने एवलिन को शादी का प्रस्ताव दिया। इसके तुरंत बाद दोनों ने सगाई कर ली और फिर दोनों ने 2021 में ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। 2021 में ही इस कपल ने अपनी पहली संतान, बेटी अवा रानिया भिंडी का स्वागत किया, वहीं 2023 में बेटे आर्डेन को जन्म दिया।

क्रॉस-कल्चर शादी पर एवलिन शर्मा

एवलिन ने कुछ समय पहले स्क्रीन के साथ पहले हुई बातचीत में अपनी क्रॉस कल्चर वेडिंग के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, “मेरे पति टेक्निकली रूप से गुजराती हैं मगर वो सिडनी के रहने वाले हैं। मैं पंजाबी जर्मन हूं, मगर मैं खुद को इंडियन ज्यादा महसूस करती हूं। मै लगभग 10 साल से भारत में रह रही हूं और मैंने यहां बहुत सफर किया है और कई संस्कृतियां देखी हैं। हमारी शादी भी संस्कृतियों का मिश्रण है, इसलिए हम अपने लिए नियम बना रहे हैं।”

एवलिन शर्मा का करियर

एवलिन शर्मा पिछले कई सालों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण स्टारर 'ये जवानी है दीवानी', 'नौटंकी साला', 'यारियां', 'मैं तेरा हीरो', 'हिंदी मीडियम' और 'जब हैरी मेट सेजल' जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर 'साहो' में भी नजर आई थीं।

ये भी पढ़ेंः कितना रहा रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी का पहले दिन का कलेक्शन? हिंदी से ज्यादा मराठी भाषा में कूटे पैसे 

राम चरण स्टारर पेड्डी की रिलीड डेट आई सामने, इस तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन