1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Naagin 6 Premiere: सेट पर बॉयफ्रेंड को देख नागिन अवतार तेजस्वी प्रकाश हुई खुश!

Naagin 6 Premiere: सेट पर बॉयफ्रेंड को देख नागिन अवतार तेजस्वी प्रकाश हुई खुश!

Naagin 6 Premiere: 'बिग बॉस 15' की विनर तेजस्वी प्रकाश अब नागिन के अवतार में टीवी पर धमाल मचाने को तैयार हैं। तेजस्वी को उनके बॉयफ्रेंड करण भी पूरा सपोर्ट करते दिख रहे हैं।

naagin 6- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM करण और तेजस्वी प्रकाश

Highlights

  • 'बिग बॉस 15' की विनर तेजस्वी प्रकाश अब नागिन के अवतार में
  • 'नागिन 6' के लिए तेजस्वी का लुक सबसे डरावना बताया जा रहा है
  • तेजस्वी नागिन बनकर अब हर शनिवार और रविवार को टीवी पर

Naagin 6 Premiere: 'बिग बॉस 15' की विनर तेजस्वी प्रकाश अब नागिन के अवतार में टीवी पर धमाल मचाने को तैयार हैं। 'नागिन 6' के लिए तेजस्वी का लुक सबसे डरावना बताया जा रहा है। यहां तक कि तेजस्वी के बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा भी उनको इस अवतार में देखकर घबरा गए। करण ने बताया कि उनके पसीने छूट चुके हैं।

तेजस्वी प्रकाश नागिन बनकर अब हर शनिवार और रविवार को टीवी पर नजर आने वाली हैं। बता दें, इस शो की स्क्रीनिंग की गई। वहां पर तेजस्वी के बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा सेट पर पहुंचे। करण ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो और वीडियो शेयर किए हैं।

फोटो और वीडियो में करण अपनी नागिन अवतार वाली गर्लफ्रेंड के साथ खुश दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने कैजुअल ड्रेस पहन रखी है। आप इन दोनों का लुक नीचे फोटो में देख सकते हैं-

Image Source : Instagramतेजस्वी और करण


बता दें, 'नागिन 6' टीवी पर आ रहा है तो करण ने भी तेजस्वी को फुल सपोर्ट किया है। इंस्टा पर प्रमोशन करते हुए बताया है कि उनकी 'लड्डू' का शो आ रहा है। सेट पर करण का साथ पाकर तेजस्वी बेहद खुश दिख रही थीं। खबर यह भी है कि करण अब शादी के लिए भी प्रपोज कर सकते हैं। इसके लिए वो प्लानिंग भी कर रहे हैं।

IPL Auction 2022: नीलामी में ना जाने पर दुखी प्रीति जिंटा को मिली ऐसी खुशी हो गई सरप्राइज!