1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कयामत की रात होगा महासंग्राम! राधिका ने मांगा विशाखा का साथ, क्या नागिन की शक्ति पड़ेगी ड्रैगन पर भारी?

कयामत की रात होगा महासंग्राम! राधिका ने मांगा विशाखा का साथ, क्या नागिन की शक्ति पड़ेगी ड्रैगन पर भारी?

एकता कपूर के 'नागिन 7' के आखिरी वार एपिसोड में प्रियंका चाहर चौधरी, तेजस्वी प्रकाश, अनीता हसनंदानी और कनिका मान साथ में नजर आने वाली हैं। कयामत की रात नागिन और ड्रैगन के बीच खतरनाक जंग देखने को मिलेगी।

Priyanka Chaudhary, Tejasswi Prakash, Anita Hassanandani, Kanika Mann- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@COLORSTV प्रियंका चौधरी, तेजस्वी प्रकाश, अनीता हसनंदानी, कनिका मान

प्रियंका चाहर चौधरी और नामिक पॉल स्टारर एकता कपूर के शो 'नागिन 7' को एक हफ्ते का एक्सटेंशन मिला है। शो का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा ग्रैंड फिनाले अब अगले हफ्ते होगा, जिसमें दर्शकों के लिए बड़े ट्विस्ट, ड्रैगन और नागिन की लड़ाई से लेकर दो स्पेशल अपीयरेंस जैसे सरप्राइज मिलेंगे। मेकर्स ने 'नागिन 7' आखिरी वार चैप्टर 2 का नया धांसू प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है, जिसमें तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी भी दिखाई दीं। इस खतरनाक जंग में इन दो नई एंट्री के बाद कयामत की रात बड़ा धमाका होने वाला है, जिसे कहानी ने नया मोड़ ले लिया है। TRP में भी इस सीरियल की रेटिंग में सुधार देखने को मिलेगा।

नागिन 7 में दो नई नागिन की हुई एंट्री

सोशल मीडिया पर कई दिनों से बज बना हुआ था कि आखिरी वार चैप्टर 2 में दो नई नागिन की भी एंट्री होने वाली है और अब मेकर्स ने कंफर्म कर दिया है कि यह अफवाह नहीं है, बल्कि सच है। जी हां, नागिन और ड्रैगन की इस लड़ाई में तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी भी शामिल होंगी। विशाखा अपनी दुश्मन से बदला लेने के लिए राधिका का साथ देगी। वहीं,  नागिन अनंता और ड्रैगन राधिका के बीच छिड़े महासंग्राम ने पूरे नागलोक में हलचल मचा दी।

आखिरी वार चैप्टर 2 कब आएगा

नागिन का आखिरी वार चैप्टर 2 13 और 14 जून की रात 8 बजे देखने को मिलेगा। इन दो दिन टीवी पर कयामत की रात होगी, जब नागिन और ड्रैगन में जंग होगी। मेकर्स ने वीडियो शेयर कर लिखा, 'इंतकाम के आखिरी वार में राधिका ने विशाखा का साथ मांगा, लेकिन क्या कामयाबी की रात नागिन देगी ड्रैगन को मात?'

इस कोरियोग्राफर के इशारे पर नाचती हैं टीवी की नागिन

इन आखिरी कुछ एपिसोड्स में दर्शक इस सीजन की सबसे अहम घटनाओं को देख सकेंगे। इनमें से एक बड़ी घटना ड्रैगन और नागिन के बीच की लड़ाई होने वाली है। इस बीच फिनाले की तैयारियों के बारे में बात करते हुए, एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए शो की शूटिंग का बिहाइंड-द-सीन फुटेज शेयर किया था, जिसमें कुछ खतरनाक सीन देखने को मिले थे। इसके अलावा, उन्होंने अपने फैंस को कोरियोग्राफर आमार सखारकर से भी मिलवाया, जो 'नागिन 7' में अब तक हुए सभी डांस के लिए जाने जाते हैं।

ये भी पढे़ं-

पिता सलीम कुमार की अंतिम विदाई के बीच बेटे चंदू का फूटा गुस्सा, गमगीन हालत में किसको लगाई फटकार?

प्राइम वीडियो की सस्पेंस से भरपूर फिल्म, थलापति विजय निकले एक्शन 'मास्टर', क्लाइमैक्स भी है तगड़ा, IMDb रेटिंग 7.4