लोगों को ओटीटी पर एक्शन-थ्रिलर फिल्में देखना पसंद है, क्योंकि इनमें जबरदस्त एक्शन और खतरनाक ट्विस्ट होते हैं जो दर्शकों को शुरू से आखिर तक बांधे रखते हैं। सस्पेंस, मिस्ट्री, इमोशनल ड्रामा और हाई ऑक्टेन एक्शन के कारण ये फिल्में बार-बार देखने का मन करता है। ऐसे में दर्शक ओटीटी पर घर बैठे कभी भी अपना मनोरंजन कर सकते हैं और नई-पुरानी फिल्में देख सकते हैं। खतरनाक मार-धाड़, सस्पेंस और होश उड़ा देने वाले स्टंट्स देखना अगर आपको भी पसंद है तो ओटीटी पर कई बेहतरीन फिल्में आप देख सकते हैं। आज हम आपको थलापति विजय की ऐसी ही एक धांसू फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देख आप सुपरस्टार के फैन हो जाएंगे।
2 घंटे 57 मिनट की धांसू कहानी
विजय सेतुपति और थलापति विजय की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'मास्टर' आज भी दर्शकों की पसंदीदा बनी हुई है। इस फिल्म को रिलीज हुए 5 साल हो गए हैं, लेकिन इसकी कास्ट, कहानी और क्लाइमैक्स इतना जबरदस्त है कि आप सालों तक फिल्म का नाम नहीं भूलेंगे। फिल्म की कहानी इतनी रोमांचक है कि एक बार देखने बैठें तो क्लाइमैक्स तक नजरें हटाना मुश्किल हो जाएगा।
झन्नाटेदार क्लाइमैक्स देख हिल जाएगा दिमाग
2021 की तमिल एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'मास्टर' जॉन दुरईराज की कहानी है जो कॉलेज के सबसे बेहतरीन, लेकिन शराबी प्रोफेसर हैं। आगे देखने को मिला कि कॉलेज के एक चुनाव में गड़बड़ी के बाद उन्हें जुवेनाइल डिटेंशन सेंटर भेज दिया जाता है। वहां उन्हें पता चलता है कि एक बेरहम गैंगस्टर कमजोर बच्चों का इस्तेमाल अपने गैर-कानूनी आपराधिक गिरोह के लिए मोहरे की तरह कर रहा है। फिर दोनों में खतरनाक जंग शुरू होती है।
तगड़ी IMDb रेटिंग
फिल्म 'मास्टर' लोकेश कनगराज ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में विजय हीरो हैं और विजय सेतुपति विलेन की भूमिका में हैं। इसमें इन दोनों स्टार्स के अलावा मालविका मोहनन, एंड्रिया जेरेमिया, अर्जुन दास, शांतनु भाग्यराज और गौरी जी किशन भी हैं। इसे IMDb पर 7.4 रेटिंग मिली है। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस फिल्म को एक साथ तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में डब और रिलीज किया गया।
ये भी पढे़ं-
'गीता मां' ने अब तक क्यों नहीं की शादी? 52 की उम्र में भी सिंगल हैं करोड़ों की मालकिन गीता कपूर