1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Shraddha Arya: मां बनने वाली हैं 'कुंडली भाग्य' की Preeta? एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया ये वीडियो

Shraddha Arya: मां बनने वाली हैं 'कुंडली भाग्य' की Preeta? एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया ये वीडियो

Shraddha Arya: श्रद्धा आर्या ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें वीडियो में एक्ट्रेस शीशे के सामने खड़ी हैं और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं।

Shraddha Arya- India TV Hindi
Image Source : SHRADDHA ARYA Shraddha Arya

Shraddha Arya: 'कुंडली भाग्य' की प्रीता अरोड़ा को तो आप जानते ही होंगे। सबके दिलों में राज करने वाली श्रद्धा आर्या टीवी इंडस्ट्री की जानीमानी एक्ट्रेस हैं। श्रद्धा को फैंस बहुत प्यार देते हैं। श्रद्धा आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर फैंस उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं। 

बता दें एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनका बेबी बंप नज़र आ रहा है और एक्ट्रेस अपने बेबी बंप को बड़े प्यार से छू रही हैं। लेकिन तभी श्रद्धा अपने पेट पर हाथ मारती हैं और पेट अंदर कर लेती हैं। ये देखकर आपको भी हंसी आएंगी। बता दें अभी श्रद्धा प्रेग्नेंट नहीं हैं उनको पेट में ब्लोटिंग हो रही थी। ये फनी वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस खुद ने इस बात को बताया है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'नहीं मैं फैट नहीं हूं, मैं ब्लोटेड हूं'। श्रद्धा के इस वीडियो को देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

इस दिन रचाई थी शादी

 श्रद्धा आर्या ने 16 नवंबर 2021 को अपने बॉयफ्रेंड राहुल नागल के साथ शादी रचाई थी। उन्होंने शादी से पहले एक-दूसरे को एक साल तक डेट किया था, उसके बाद धूमधाम से शादी की थी। 

Koffee With Karan 7: कृति सेनन का खुलासा, 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के लिए ऑडिशन देकर हुई थीं रिजेक्ट