1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Koffee With Karan 7: कृति सेनन का खुलासा, 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के लिए ऑडिशन देकर हुई थीं रिजेक्ट

Koffee With Karan 7: कृति सेनन का खुलासा, 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के लिए ऑडिशन देकर हुई थीं रिजेक्ट

 Published : Aug 29, 2022 09:12 pm IST,  Updated : Aug 29, 2022 09:13 pm IST

Koffee With Karan 7: कॉफी विद करण के 9वें एपिसोड में कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे। दोनों ने फिल्म 'हीरोपंती' से साथ डेब्यू किया था।

Koffee With Karan 7- India TV Hindi
Koffee With Karan 7 Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • कृति ने करण जौहर की फिल्म 'SOTY' के लिए दिया था ऑडिशन
  • रिजेक्ट हो गई थीं कृति सेनन, फिर किया था 'हीरोपंती' से डेब्यू

Koffee With Karan 7: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और एक्टर टाइगर श्रॉफ इस हफ्ते करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में मेहमान बनकर पहुंचने वाले हैं। शो में कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ कई बातों का खुलासा करते नजर आएंगे। शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें कृति सेनन अपने पहले ऑडिशन को लेकर कुछ खुलासे करती नजर आ रही हैं। करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 7' के 9वें एपिसोड के दौरान एक्ट्रेस ने कई दिलचस्प खुलासे किए।

Nude Photoshoot मामले में रणवीर सिंह से मुंबई पुलिस ने की 2 घंटे की पूछताछ, दर्ज हुई थी FIR

नए एपिसोड में, दोनों ऐसी-ऐसी बातें उजागर करने वाले हैं जिन्हें सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। शो में कृति सेनन कह रही हैं- "जब मैंने मॉडलिंग शुरू की तो यह मेरे करियर का पहला फिल्म ऑडिशन था और मुझे 'बहारा' और 'वेक अप सिड' के कुछ सीन्स पर डांस करने के लिए कहा गया। मैं तब थोड़ा डर गई थी।" 

Karthikeya 2 ने की 100 करोड़ के क्लब में एंट्री , टीम ने मनाया फिल्म की सक्सेस का जश्न

दरअसल करण जौहर ने कृति सेनन से पूछा था कि 'हीरोपंती' से अपनी शुरुआत करने से पहले वो कई ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं? इस पर कृति ने बताया कि वो पहली बार स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर के लिए ऑडिशन देने गई थीं, जो कि करण जौहर की ही फिल्म है। इस फिल्म से आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन ने डेब्यू किया था। एक्ट्रेस कृति सेनन ने बताया कि वो फिल्म के लिए तैयार नहीं थीं और उनके मन लीड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के लिए कोई कठोर भावना नहीं थी।

Anjali Arora: MMS के बाद एक बार फिर बना अंजली अरोड़ा का मज़ाक, लोगों ने कहा - जान्हवी कपूर की सस्ती कॉपी

'कॉफी विद करण' सीजन 7 के नए एपिसोड डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हर गुरुवार की मध्यरात्रि 12 बजे स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में फैंस के लिए 'कॉफी विद करण' सीजन 7 विशेष रूप से हुलु पर स्ट्रीम होगा।

Paras Kalnawat संग नाम जोड़ने पर भड़कीं Nia Sharma, बोलीं- 'मेरा नाम हर किसी से..'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन